add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 विश्व कप 2016: मुशफिकुर रहीम ने देशवासियों से मांगी माफी

मुशफिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ जीत नहीं दिला पाने के लिए खुद को जिम्मेदार माना और देशवासियों से माफी मांगी है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 26, 2016 6:33 PM IST

मुशफिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ जीत नहीं दिला पाने के लिए अपने देशवासियों से माफी मांगी है © AFP (File Photo)
मुशफिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ जीत नहीं दिला पाने के लिए अपने देशवासियों से माफी मांगी है © AFP (File Photo)

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2016 में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में एक रन से मिली हार पर मुशफिकुर रहीम ने अपने देश से माफी मांगी और इस हार के लिए अपनी लालसा को जिम्मेदार ठहराया। वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप-2 में भारत के खिलाफ मुकाबले में मुशफिकुर ने बांग्लादेश की जीत के लिए काफी मशक्कत की। बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी तीन गेंदों में केवल दो रनों की जरूरत थी, लेकिन छक्का लगाने की कोशिश में मुश्फिकुर कैच आउट हो गए और अंत में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। ALSO READ: भारत बनाम बांग्लादेश मैच का फुल स्कोरकार्ड

अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर मुश्फिकुर ने कहा, “मुझे उस वक्त लालसा नहीं दिखानी चाहिए थी। हो सकता है टीम मेरे कारण हारी हो और इस पर मैं सच में माफी मांगता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं जानता हूं कि यह हार सभी प्रशंसकों के लिए काफी निराशाजनक होगी, लेकिन टीम में प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश की। मुझे आशा है कि इससे हम सीख लेंगे और भविष्य में आपके चेहरों पर खुशियां लाएंगे।” ALSO READ: रवींद्र जडेजा को क्यो हो रही है हार्दिक पांड्या से जलन?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुधवार को हुए विश्व कप के इस मुकाबले में दर्शकों को अंतिम गेंद तक रोमांच देखने को मिला। भारत की ओर से अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला। पांड्या को दो लगातार चौके लगाने के बाद मुशफिकुर आउट हो गए। अगली गेंद पर पांड्या ने मेहम्मदुल्लाह को भी चलता कर दिया। अंतिम गेंद पर मुस्तफिजुर रन आउट हो गए जिस कारण बांग्लादेश को भारत से 1 रन की हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गया था।