• Home
  • News
  • T20 World Cup 2016: Virat Kohli awarded Man of the Tournament

विराट कोहली चुने गए टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2016 में 136 की औसत से 5 मैचों में 3 अर्धशतकों की बदौलत 273 रन बनाए

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 04, 2016, 12:21 PM IST

Published On Apr 04, 2016, 12:21 PM IST

Last UpdatedApr 04, 2016, 12:21 PM IST

विराट कोहली के बल्ले से टी20 विश्व कप 2016 में रनों की बरसात हुई © Getty Images
विराट कोहली के बल्ले से टी20 विश्व कप 2016 में रनों की बरसात हुई © Getty Images

कल हुए टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये रही कि पूरे विश्व कप में अपने बल्ले से विरोधी खेमें में आतंक मचाने वाले विराट कोहली को टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया। विराट कोहली ने इस सीरीज में भारत के लिए अकेले संघर्ष करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सबसे मुख्य योगदान दिया। विराट को छोड़ दें तो भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ALSO READ: टी20 विश्व कप में विराट कोहली और जो रूट के प्रदर्शन की तुलना

विराट ने इस सीरीज में 136 की औसत से 5 मैचों में 273 रन बनाए। इन 5 मैचों में विराट ने तीन बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया। विराट का स्ट्राइक रेट इस सीरीज में 146 रहा जो उनके करियर स्ट्राइक रेट से बेहतर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली गई नाबाद 89 रनों की पारी सीरीज में उनकी सबसे बड़ी पारी रही। इसके अलावा विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल परिस्थितियों में नाबाद 82 रनों की पारी खेल कर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक जमाया। ALSO READ: वीडियो: ब्रेथवेट के वो चार छक्के और बदल गया मैच

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली को सीरीज में इंग्लैंड के जो रूट से कड़ी टक्कर मिली। रूट ने 6 मैचों में 249 रन बनाए। रूट का औसत 50 के करीब रहा तो स्ट्राइक रेट में वो विराट के बराबर रहे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन के स्कोर का पीछा करते हुए रूट की 83 रनों की पारी सीरीज की सबसे शानदार पारियों में एक रही। विश्व कप फाइनल में भी रूट ने शानदार अर्धशतक जमाया पर ये उनकी टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ।

 

Editor's Pick