वीडियो:'चैंपियन' गाने पर जमकर थिरकी फ्लाइट अटेंडेंट्स
'चैंपियन' गाना वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गाया है और ये गाना काफी सुर्खिया भी बटोर रहा है
Published On Apr 03, 2016, 01:42 PM IST
Last UpdatedApr 03, 2016, 01:42 PM IST

टी20 विश्व कप का खुमार क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि आम लोगों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए नए-नए तरीके ला रहे हैं। टी20 विश्व कप 2016 का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता के इडेन गार्डन मैदान में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। आज होने वाले इस मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के लिए फ्लाइट अटेन्डेंट के एक ग्रुप ने एक मजेदार वीडियो बनाया है। मैदान के अंदर शूट किए गए इस वीडियो में 9 फ्लाइट अटेन्डेंट ‘चैंपियन’ गाने की धुन पर पहले बारी-बारी फिर एक साथ डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में फ्लाइट अटेन्डेंट्स के ग्रुप ने खूब मस्ती की है और गाने पर डांस कर खूब मस्ती की है। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016, फाइनल(प्रिव्यू): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगी खिताबी टक्कर
गौरतलब है कि ‘चैंपियन’ गाना वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गाया है और ये गाना काफी सुर्खिया भी बटोर रहा है। ब्रावो आजकल अक्सर ही इस गाने की धुन पर थिरकते दिख जाते हैं। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ जीत के बाद डैरेन सैमी, ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल इस गाने पर जमकर डांस किया था और खूब मस्ती करते हुए विश्व कप फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाया था।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दर्शकों में एक रोमांचक मैच की उम्मीद है। साथ ही वो चाहते हैं कि उन्हे वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का सेलीब्रेशन भी देखने को मिले। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मैच के बाद अपनी सेलीब्रेशन के लिए जाने जाते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने अफगान खिलाड़ियों के साथ उनकी जीत का जश्न मनाया था।