• Home
  • News
  • t20 world cup 2021 aus vs sl we knew that we had to take chance against their fast bowler says aaron finch

T20 World Cup 2021, AUS vs SL: जीत के बाद बोले Aaron finch- हमारी आक्रामक बल्लेबाजी ने किया कमाल

हमें पता था कि श्रीलंका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ मौका लेना होगा. हम सफल रहे, वॉर्नर शानदार खेले: Aaron Finch

Edited By : Arun Kumar |Oct 29, 2021, 12:06 AM IST

Published On Oct 29, 2021, 12:06 AM IST

Last UpdatedOct 29, 2021, 12:06 AM IST

आरोन फिंच @ICCTwitter

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) मैच में गुरुवार को यहां श्रीलंका पर सात विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के बाद कहा कि हम विरोधी टीम के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की योजना से साथ उतरे थे.

ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य को 18 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. टीम के लिए डेविड वार्नर ने 65, फिंच ने 37 और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिंच ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हम जानते थे कि पावरप्ले के बाद (वानिंदु) हसरंगा और ऑफ स्पिनर (महीश) तीक्षणा का मैच पर काफी प्रभाव होगा. ऐसे में हमें पता था कि उनके तेज गेंदबाजों के खिलाफ मौका लेना होगा. हम सफल रहे, डेवी (डेविड वॉर्नर) ने शानदार बल्लेबाजी की.’

उन्होंने ने मैच में टीम की वापसी का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा, ‘यह वास्तव में शानदार प्रदर्शन था. उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन एडम जम्पा और फिर मिशेल स्टार्क ने मैच में हमारी वापसी करा दी.’

उन्होंने बल्लेबाजों की मददगार पिच पर चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर दो विकेट लेने के लिए एडम जम्पा की तारीफ की. कप्तान ने कहा, ‘पावरप्ले में श्रीलंका ने अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन जम्पा ने शानदार तरीके से खेल को नियंत्रित किया. उसने बडे विकेट लिए. वह आज शानदार था.’

मैन ऑफ द मैच जम्पा ने कहा, ‘श्रीलंका ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन हम सही समय पर उन पर रोक लगाने में सफल रहे.’ उन्होंने यह माना की ओस के कारण श्रीलंका के गेंदबाजों के लिए लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई थीं. जम्पा ने कहा, ‘दूसरी पारी के दौरान ओस का प्रभाव था, जिससे श्रीलंकाई धीमे गेंदबाजों को स्पिन करने में दिक्कत हुई.’

(इनपुट: भाषा)