• Home
  • News
  • T20 world cup 2021 big win over india gave us momentum says shoaib malik 5079906

T20 World Cup 2021- हमें भारत पर शानदार जीत से लय मिल गई: Shoaib Malik

इस वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखा रहे पाकिस्तान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में उसने जीत दर्ज की है. मंगलवार को यह टीम नामीबिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट का अपना चौथा मैच खेलेगी. इस मैच से पहले टीम के सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने टीम के इस शानदार...

Edited By : India.com Staff |Nov 01, 2021, 11:05 PM IST

Published On Nov 01, 2021, 11:05 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2021, 11:05 PM IST

इस वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखा रहे पाकिस्तान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में उसने जीत दर्ज की है. मंगलवार को यह टीम नामीबिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट का अपना चौथा मैच खेलेगी. इस मैच से पहले टीम के सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने टीम के इस शानदार प्रदर्शन का कारण बताया है. उन्होंने कहा कि हमने अपने पहले ही मैच में भारत को हरा दिया, जिससे में टूर्नामेंट में सही लय मिल गई.

पाकिस्तान ने अपने पहले ही मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद उसने न्यूजीलैंड और फिर अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना दावा पेश करने के करीब पहुंच गया है. अगर मंगलवार को वह नामीबिया को हरा देता है तो इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम के सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो जब टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी टीम के खिलाफ हो और आप वह मैच जीत जाएं तो ड्रेसिंग रूम में सब कुछ अच्छा हो जाता है.

उन्होंने कहा, ‘हमें लय भी मिल गई. पहले मैच में हर टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लय हासिल करने के इरादे से ही उतरती है.’ पाकिस्तान के लिए पिछले 15 साल में 119 टी20 खेल चुके मलिक ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह से दबाव का सामना किया है, वह काबिले तारीफ है.

39 वर्षीय मलिक ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान टीम को यूं लगातार अच्छा प्रदर्शन करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है. हर कोई एक दूसरे की मदद कर रहा है. यह टीम का खेल है और इस मदद की जरूरत होती है.’

Editor's Pick