T20 World Cup: ओमान को हराकर अजेय स्कॉटलैंड शान से सुपर 12 में

स्कॉटलैंड की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 3 मुकाबले जीतकर सभी को हैरान किया है.

Edited By : India.com Staff |Oct 21, 2021, 11:58 PM IST

Published On Oct 21, 2021, 11:58 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2021, 11:58 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रहे स्कॉटलैंड ने गुरुवार को ओमान को 8 विकेट से हराकर सुपर 12 राउंड में दमदार एंट्री की है. स्कॉटलैंड की टीम ने यहां अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया और उसने सुपर 12 के ग्रुप 2 में अपनी जगह बनाई है, जहां भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही से ही मौजदू हैं.

ग्रुप बी में स्कॉटलैंड 3 जीत से 6 अंक लेकर पहले और बांग्लादेश 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा. स्कॉटिश टीम ने अपने से मजबूत मानी जा रही बांग्लादेश को हराकर सुपर 12 की टीमों को पहले ही अपने खेल से सावधान कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ने ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने से सुपर 12 के ग्रुप एक में जगह बनाई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं. ग्रुप ए की शीर्ष टीम इसकी छठी टीम होगी.

स्कॉटलैंड ने पहले अपनी कसी गेंदबाजी से ओमान की टीम को 20 ओवर में 122 रन पर समेट दिया. फिर उसने यह लक्ष्य 17 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बनाकर हासिल कर लिया. कप्तान काइल कोएत्जर (41 रन) और सलामी बल्लेबाज जार्ज मुंसे (20) ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े. मुनसे आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे जिन्हें फयाज बट ने आउट किया.

खावर अली ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर कोएत्जर को बोल्ड कर दूसरा झटका दिया, इस समय स्कोर 75 रन था. कोएत्जर ने 28 गेंद में चौके और तीन छक्के जमाए. फिर मैथ्यूज क्रास (नाबाद 26) और रिची बेरिंगटन (नाबाद 31) ने आराम से टीम को जीत तक पहुंचाया. बेरिंगटन ने 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को 18 गेंद रहते जीत दिलाई.

इससे पहले स्कॉटलैंड ने गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में भी अच्छा प्रदर्शन किया. ओमान के सलामी बल्लेबाज आकिब इल्यास (37) और कप्तान जीशान मकसूद (34) ने टीम के लिए कुछ रन जुटाए. उनके अलावा इस स्कोर में मोहम्मद नदीम के 25 रन का योगदान रहा.

‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जोश डेवी को 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि साफयान शरीफ और माइकल लीस्क को दो दो विकेट मिले। मार्क वाट के नाम एक विकेट रहा. स्कॉटलैंड ने अंतिम ओवर में तीन विकेट लेकर ओमान की पारी आखिरी गेंद पर खत्म की.

Editor's Pick