This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
T20 World Cup 2021: भारत-अफगानिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले इन बातों पर रखें नजर
टी20 विश्व कप 2021 से सुपर 12 स्टेज में बुधवार को भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।
Written by India.com Staff
Last Published on - November 2, 2021 11:29 PM IST

विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम बुधवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी जो कि सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।
भारत ने टूर्नामेंट को पसंदीदा के रूप में शुरू किया था लेकिन सुपर 12 चरण में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया को अपने आखिरी तीन ग्रुप मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना होगा।
अफगानिस्तान ग्रुप 2 में पाकिस्तान के बाद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। और एक और जीत के साथ उनके पास टॉप-4 में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें बढ़ जाएंगी।
भारत-अफगानिस्तान के मुकाबले में इन बातें पर खास नजर रहेगी;
भारत की निराशाजनक बल्लेबाजी: पाकिस्तान के खिलाफ 151 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रन बनाने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों से सजे बल्लेबाजी क्रम के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।
लेकिन दुबई की पिच पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी अटैक के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई है।
ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई वाले कीवी गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ भारत के केएल राहुल (18), ईशान किशन (4), शर्मा (14) और कोहली (9) 48 रन के स्कोर के अंदर पवेलियन लौट गए।
अफगानिस्तान का घातक स्पिन अटैक: अफगानिस्तान टीम टी20 फॉर्मेट में सबसे शानदार स्पिनर अटैक के लिए पहचानी जाती है। अफगान टीम के सर्वश्रेष्ठ स्पिन आक्रमण से में राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे गेंदबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट कुल 13 विकेट लिए हैं।
53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले राशिद ने अपने लेग स्पिन से पाकिस्तान टीम के इन-फॉर्म बल्लेबाजों को भी परेशान किया था।
वहीं मुजीब, एक मिस्ट्री स्पिनर हैं जिसके पास लगभग सभी वैरिएशन हैं। रहमान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 20 रन देकर पांच विकेट लिए और टी20 में अपने सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए।
भारतीय बल्लेबाज ऐतिहासिक रूप से स्पिन के अच्छा खिलाड़ी रहे है, हालांकि कोहली और शर्मा ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी से अपने विकेट गंवाए।
टूटेंगे भारतीय फैंस के सपने?: लगातार दो मैच हार चुकी टीम इंडिया अगर अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने में नाकाम रहती है तो टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी जो कि प्रशंसकों के साथ प्रायोजकों और प्रसारकों के लिए एक झटका लग सकता है।
कोहली की टीम को पहले ही दो मैचों में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद विश्व कप शुरू होने से सिर्फ दो दिन का समय देने का आरोप लगाया जा रहा है।
TRENDING NOW
दूसरी ओर राजनीतिक संघर्ष से गुजर रहे अफगानिस्तान के लिए, ये सपनों का मामला होगा। अगर वो विश्व स्तर पर भारत को हराते हैं जो युद्धग्रस्त राष्ट्र के शरणार्थी खिलाड़ियों के लिए ये बड़ी उपलब्धि होगी।
