- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 world cup 2021 unbeaten england beat sri lanka to book semi finals berth 5079937
T20 World Cup 2021 में इंग्लैंड का अजेय रथ जारी, श्रीलंका को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई
इंग्लैंड टीम ने श्रीलका को 26 रन से हराकर टी20 विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
Published On Nov 01, 2021, 11:30 PM IST
Last UpdatedNov 01, 2021, 11:30 PM IST
यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत कर इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 26 रन से शानदार जीत हासिल की।
इंग्लैंड की इस जीत के नायक रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर (Jos Buttler) जिन्होंने इस मैच में नाबाद शतक जड़ा। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बटलर ने 67 गेंदो पर 101 रन बनाए, जो कि टी20 विश्व कप में बटलर का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।
उनके अलावा कप्तान मोर्गन ने भी 36 गेंदो पर 40 रन जड़े। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 19 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan), मोइन अली (Moeen Ali) और आदिल राशिद (Adil Rashid) ने 2-2 विकेट लिए। जबकि क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता मिली।
गौरतलब है कि 18वें ओवर में जॉर्डन और 19वें ओवर में मोइन अली ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शतक बनाने वाले बटलर को मिला।