- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 world cup 2021 we were confident despite poor form says australias mitchell marsh 5087904
खराब फॉर्म के बावजूद टी20 विश्व कप में आने से पहले अपनी टीम को लेकर आश्वस्त थी ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया टीम 11 नवंबर, गुरूवार को पाकिस्तान के दुबई स्टेडियम में विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
Published On Nov 08, 2021, 05:32 PM IST
Last UpdatedNov 08, 2021, 05:32 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श का कहना है कि टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले लगातार सीरीज हारने और खराब फॉर्म के बावजूद टूर्नामेंट से आने से पहले टीम आत्मविश्वास से भरी थी।
यूएई में आने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि विश्व कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम लगातार शानदार प्रदर्शन तक सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले मार्श ने कहा, “हमारे विश्व कप लाइन अप देखकर लग रहा था कि हम संघर्ष करने वाले हैं। लेकिन मैं सोचता हूं कि जब आप हमारे लाइन अप को फुल स्ट्रेंथ में देखते हैं, जिस तरह का उनका अनुभव है, उत्साही खिलाड़ी हैं, हमारी टीम में विश्व के कुछ सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं, हमें आत्मविश्वास था।”
विश्व कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने 10 में से 8 टी20 मैच हारे थे लेकिन उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में पांच में से चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
मार्श ने कहा, “टी20 क्रिकेट में कई खतरनाक टीमें हैं लेकिन हमें विश्वास था और अब हम सेमीफाइनल में हैं तो कुछ भी हो सकता है। बतौर टीम हम यहां आए और एक दूसरे के साथ मिलकर खेलने की कोशिश की और मुझे लगता है कि विश्व कप में खेलने के लिए ये बेहद अहम है।”
उन्होंने कहा, “टीम में अभी अच्छा माहौल है। सेमीफाइनल में जाते हुए हमने अच्छा मूमेंटम हासिल किया है और आपको यही चाहिए होता है, इसलिए उम्मीद करते हैं कि हम आगे भी यही कर सकेंगे।”
ऑस्ट्रेलिया टीम 11 नवंबर, गुरूवार को पाकिस्तान के दुबई स्टेडियम में विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी।