T20 World Cup 2021: मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हुआ विंडीज, अब ICC ने जुर्माना भी लगाया

वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित समय से धीमी गति से अपने ओवर पूरे किए थे. इसके चलते ICC ने विंडीज के खिलाड़ियों की 20 फीसदी फीस काटी है.

Edited By : India.com Staff |Nov 05, 2021, 03:58 PM IST

Published On Nov 05, 2021, 03:58 PM IST

Last UpdatedNov 05, 2021, 03:58 PM IST

इस बार अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब की रक्षा करने उतरी वेस्टइंडीज का यह सपना गुरुवार को चकनाचूर हो गया. सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन टीम को 20 रन से हरा दिया. अब आईसीसी ने भी उसके खिलाड़ियों को धीमी ओवर गति के लिए दोषी पाया है और उनकी मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून (David Boon) ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की टीम को गुरुवार के मैच में निर्धारित समय से एक ओवर कम पाया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों को निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल होने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.

आईसीसी के बयान के अनुसार पोलार्ड ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है. इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर अलीम डार और लैंगटन रूसेरे, थर्ड अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने आरोप तय किए. गत चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में श्रीलंका ने 3 विकेट गंवाकर 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

इसके जवाब में विंडीज की टीम अपने 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 169 रन ही बना पाई. उसकी ओर से सिर्फ निकोल्स पूरन (46) और शिमरॉन हेटमायर (81*) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए.

Editor's Pick