×

T20 World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत पर नजरें गड़ाए हुए हैं इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2021 के ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष पर है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 6, 2021 4:44 PM IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) का कहना है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के लिए निर्णायक मैच से पहले उन्हें टीम में बदलाव को लेकर चिंता नहीं है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही टूर्नामेंट में सभी मैचों को अपने नाम कर सेमीफाइनल में जाना पसंद करेंगे। हालांकि सुपर 12 में इंग्लैंड ने सभी चार मैच जीते हैं और अपने आठ अंकों के साथ अंतिम चार में जगह बनाने की मजबूत स्थिति में है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीन-तीन मैचों में जीत दर्ज कर छह-छह अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इन दोनों को आठ अंकों तक पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अपने-अपने मैच जीतने होंगे।

इंग्लैंड अंक तालिका में प्लस 3.183 नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए प्रबल दावेदार है, अगर इंग्लैंड को प्रोटियाज के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ता है, तो चीजें बदल सकती हैं और इसका असर नेट रन रेट पर पड़ेगा।

इस बीच, मोर्गन ने कहा कि शारजाह में उनकी टीम की नजर एकमात्र जीत पर होगी। क्योंकि सुपर 12 में हम सभी मैचों में जीतकर आगे जाना चाहते हैं। पूर्व में जिन परिस्थितियों से गुजरे हैं, उन्हें देखते हुए हमें पता है कि विश्व कप का खेल कितना मुश्किल होता है।