add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup: श्रीलंका से पहले यह बड़ी टीमें भी हुई है 'उलटफेर' का शिकार, ऑस्ट्रेलिया भी है शामिल

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार छोटी टीमों के खिलाफ हार मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका एक बार हारी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 16, 2022 5:07 PM IST

नामीबिया की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में श्रीलंका को 55 रन से हराकर इतिहास रच दिया. पहली बार नामीबिया ने श्रीलंका को मात दी है. टी-20 वर्ल्ड कप में यह पहला मौका नहीं है, जब छोटी टीमों के हाथों बड़ी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम भी उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार छोटी टीमों के खिलाफ हार मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका एक बार हारी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी-20 वर्ल्ड कप के बड़े उलटफेर:

साल 2007- जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

साल 2007- बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

साल 2009- नीदरलैंड ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

साल 2014- हांगकांग ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराया

साल 2014- नीदरलैंड ने इंग्लैंड को 45 रन से हराया

साल 2016- अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को छह रन से दी मात

TRENDING NOW

साल 2022- नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराया