दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल होकर मैच से बाहर

पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 02, 2022, 01:47 PM IST

Published On Nov 02, 2022, 01:47 PM IST

Last UpdatedNov 02, 2022, 01:47 PM IST

fakhar zaman

fakhar zaman

टी-20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए हैं. फखर जमान पहले भी चोट की वजह से बाहर थे, मगर पिछले मैच में उनकी वापसी हुई थी, मगर एक बार फिर वह चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.

फखर जमान ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 20 रन की पारी खेली थी. 30 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज फखर जमान का घुटना मुड़ गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर नजीब सूमरो के मुताबिक फखर जमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, इसके अलावा यह भी दुआ करनी होगी कि भारतीय टीम एक मैच हार जाए.

Editor's Pick