- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 World cup 2024 Shahid Afridi picks his tournament semi-finalists team
टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में चार टीमें कौन सी होगी, शाहिद अफरीदी ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में आयरलैंड, यूएसए और कनाडा अन्य टीमें हैं. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 05 जून को आयरलैंड से , वहीं पाकिस्तान की टीम 06 जून को यूएसए से खेलेगी.
Published On May 27, 2024, 07:33 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2024, 07:33 PM IST
(Image credit- twitter)
टी-20 विश्व कप 2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. दो जून से इस मेगा इवेंट की शुरुआत होगी. ओपनिंग मैच में यूएसए और कनाडा की टीम आमने-सामने होगी. भारतीय टीम अपना पहला मैच 05 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी, वहीं 09 जून को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा. इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने टी-20 विश्व के सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों के लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
शाहिद अफरीदी ने कहा कि टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम निश्चित रुप से जाएगी, पाकिस्तान के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अंतिम चार में जगह बनाएगी. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाए.
विश्व कप के लिए दूत बनाए गए हैं शाहिद अफरीदी
बता दें कि शाहिद अफरीदी को आईसीसी ने दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया है. अफरीदी के साथ- साथ भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और महान धावक उसेन बोल्ट भी टी-20 विश्व कप के लिए दूत बनाए गए हैं.
ग्रुप-ए में है भारत और पाकिस्तान की टीम
टी-20 विश्व कप 2024 में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें कुल 20 टीमें शामिल है. भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में आयरलैंड, यूएसए और कनाडा अन्य टीमें हैं. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 05 जून को आयरलैंड से , वहीं पाकिस्तान की टीम 06 जून को यूएसए से खेलेगी. भारत और पाकिस्तान की टीम ने एक-एक बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है, दोनों ही टीमों को लंबे समय से खिताब का इंतजार है.