add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बदल गया अफगानिस्तान का कोचिंग स्टॉफ, इस दिग्गज को बनाया बैटिंग कोच

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे. टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम चौंका सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 13, 2026 8:31 PM IST

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टूर्नामेंट से ठीक पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बड़ा फैसला लिया है. अफगानिस्तान की टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत करते हुए टोबी रैडफोर्ड को राष्ट्रीय टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया है.

रैडफोर्ड, एंड्रयू पुटिक की जगह बैटिंग कोच बनेंगे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के दौरान अफगानिस्तान टीम से जुड़ेंगे. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें 19-22 जनवरी के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जिसके लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान भी कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक साल के लिए हुई है नियुक्ति

इसी के साथ एसीबी ने रॉबर्ट अहमून को नया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर नियुक्त किया है. वह वर्ल्ड कप से पहले टीम की आखिरी टी20 सीरीज से पूर्व टीम से जुड़ेंगे. टोबी रैडफोर्ड और रॉबर्ट अहमून की इस जोड़ी को एक साल के लिए नियुक्त किया गया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले जुड़ेंगे: एसीबी

बोर्ड ने एक रिलीज में कहा, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टोबी रैडफोर्ड को राष्ट्रीय टीम के बैटिंग कोच और रॉबर्ट अहमून को नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे.

ढाका कैपिटल्स के हेड कोच रह चुके हैं टोबी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, टोबी रैडफोर्ड एक जाने-माने वेल्श क्रिकेट कोच और पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर हैं, जो मिडलसेक्स और ससेक्स की ओर से खेले हैं. उन्हें ईसीबी लेवल 4 सर्टिफाइड कोच के तौर पर अपनी विशेषज्ञता के लिए व्यापक रूप से पहचाना मिली है, वह इस भूमिका में एक व्यापक कोचिंग अनुभव लेकर आए हैं. टोबी वर्तमान में जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 के दौरान ढाका कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/