add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऑस्ट्रेलिया के कैंप में निराशा है और यह उन्हें हराने का सही समय, ओमान के कप्तान का बड़ा बयान

ओमान के कप्तान ने कहा, ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस वक्त अच्छा नहीं है, उनके कैंप में निराशा का माहौल है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए यह काफी अच्छा समय है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 20, 2026 11:46 AM IST

Australia vs Oman: टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमें आमने-सामने होगी. दोनों ही टीमें सुपर-8 स्टेज में नहीं पहुंच सकी हैं और इस मुकाबले के साथ ही इनका विश्व कप का सफर भी समाप्त हो जाएगा, ऐसे में यह मैच भले ही अहम न हो,लेकिन दोनों ही टीमों के लिए यह सम्मान की लड़ाई है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी. हालांकि इस मैच से पहले ओमान के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर अब तक उनके नाम के अनुसार नहीं रहा है, यही वजह है कि जो टीम चैंपियन बनने की दावेदार मानी जा रही थी, वो अब ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. वहीं,ओमान की टीम ने विश्व कप में अब तक तीन मैच खेले हैं, तीनों मुकाबलों में उसको हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इसके बावजूद ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने बड़ा दावा किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए यह काफी अच्छा समय है: जतिंदर

जतिंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस वक्त अच्छा नहीं है, उनके कैंप में निराशा का माहौल है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए यह काफी अच्छा समय है, अगर ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है तो विश्व कप में फिर एक बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. टी-20 विश्व कप 2026 में ही जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया है.

स्पिनर्स के अनुकूल होगी पिच

ऑस्ट्रेलिया-ओमान का मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह विकेट फिरकी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है. नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा, लेकिन जैसे ही गेंद की चमक फिकी पड़ती है, यानी बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, इस पिच पर अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक गया तो वह अपनी बड़ी पारी खेल सकता है. इस विकेट पर 170 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा

ओमान : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/