T20 World Cup 2026: बड़बोले नजमुल के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध, खिलाड़ियों ने दी 'बॉयकॉट' की धमकी
T20 World Cup 2026: बड़बोले नजमुल के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध, खिलाड़ियों ने दी 'बॉयकॉट' की धमकी
बांग्लादेश क्रिकेट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. खिलाड़ियों ने अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग का बहिष्कार करने की धमकी दी है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 15, 2026 8:39 AM IST
bangladesh-cricket-team
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के मैचों का आयोजन कहां होगा इस पर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. इस बीच बांग्लादेश के अड़ियल रुख का असर उनके अपने देश में भी दिखने लगा है. इस गतिरोध के बीच बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मैचों के बहिष्कार की चेतावनी दी है. यह चेतावनी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी की विवादास्पद टिप्पणियों के विरोध में दी गई है.
क्रिकेटर्स वेलफेयर असोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने कहा कि बीसीबी की वित्त समिति के अध्यक्ष एम. नजमुल इस्लाम की टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इससे खिलाड़ियों की गरिमा को ठेस पहुंची है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक खिलाड़ियों ने नजमुल की इस्तीफे की मांग की है. खिलाड़ियों का कहना है कि अगर नजमुल इस्तीफा नहीं देते हैं तो बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैचों का बहिष्कार किया जाएगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
बुधवार को नजमुल ने यह भी कहा था कि खिलाड़ियों को व करोड़ों और करोड़ो टका (बांग्लादेशी मुद्रा) लौटा देनी चाहिए जो बोर्ड उन पर खर्च कररता है.
इससे पहले नजमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारतीय एजेंट” बताया था. तमीम इकबाल ने टी20 विश्व कप के आयोजन स्थल विवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत करने का सुझाव दिया था, जिसके बाद यह टिप्पणी सामने आई.
बुधवार को नजमुल इस्लाम ने मीडिया से कहा कि अगर बांग्लादेश टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है तो बोर्ड को कोई खास नुकसान नहीं होगा, क्योंकि बांग्लादेश टीम भारत जाने को तैयार नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘इसमें बोर्ड का कोई मुनाफा या नुकसान नहीं है. बांग्लादेश खेले या न खेले, कम से कम इस विश्व कप के मामले में बोर्ड को कोई लाभ या हानि नहीं होगी.’
इस पूरे विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार शाम एक आधिकारिक बयान जारी कर नजमुल इस्लाम की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया. बीसीबी ने कहा कि ये बयान बोर्ड के मूल्यों और आधिकारिक रुख के अनुरूप नहीं हैं.
बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हाल ही में बोर्ड के एक सदस्य द्वारा की गई टिप्पणियों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता है, जिनसे चिंता उत्पन्न हुई है. बोर्ड ऐसे किसी भी बयान पर खेद व्यक्त करता है, जिन्हें अनुचित, आपत्तिजनक या आहत करने वाला माना जा सकता है.’
बयान में आगे कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां न तो बीसीबी के मूल्यों और सिद्धांतों को दर्शाती हैं और न ही बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करने की जिम्मेदारी निभा रहे लोगों से ऐसे आचरण की उम्मीद की जाती है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.