add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर आमने-सामने हो सकते हैं भारत और पाकिस्तान ? जानें समीकरण

भारत और पाकिस्तान सुपर-8 में अलग-अलग ग्रुप में शामिल है. भारतीय टीम जहां सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, वहीं पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड, इग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ेगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 19, 2026 4:32 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 की टीमें तय हो गई है. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड और ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है. सुपर-8 में इन टीमों को दो-दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ग्रुप 1 में है, वहीं ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम है. टी-20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट फैंस के बीच भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अलग उत्साह रहता है. लीग स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया. टी-20 वर्ल्ड के सुपर-8 में दोनों टीमों ने जगह बनाई है, ऐसे में भारत और पाकिस्तान के एक और मुकाबले को लेकर समीकरण बन रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान सुपर-8 में अलग-अलग ग्रुप में शामिल है. भारतीय टीम जहां सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, वहीं पाकिस्तान का सुपर-8 में सामना न्यूजीलैंड, इग्लैंड और श्रीलंका से होगा.सुपर-8 में भारत-पाकिस्तान की टक्कर नहीं होनी है, मगर सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने के आसार है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान का हो सकता है मुकाबला

सेमीफाइनल मुकाबले क्रॉस-ग्रुप होते हैं. यानि ग्रुप 1 के टॉप की टक्कर ग्रुप 2 के सेकंड टीम से और ग्रुप 1 का सेकंड का मुकाबला ग्रुप 2 की टॉप टीम से होता है. अगर भारत ग्रुप 1 में टॉप रहता है और पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रहता है या फिर भारत ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर रहता है और पाकिस्तान ग्रुप-2 में टॉप करता है तो सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है.

T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 12 टीमों ने किया क्वालिफाई, बांग्लादेश का क्या हुआ ?

फाइनल में भी भिड़ सकती है दोनों टीमें

सुपर-8 स्टेज के बाद अगर भारतीय टीम टॉप पर रही और पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही और दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले विरोधी टीम से जीत लिए तो दोनों टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और फाइनल में फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

हम भारत और बीसीसीआई के साथ… बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने क्या कहा ?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अगर आगे टी-20 वर्ल्ड कप में होता है तो वह श्रीलंका के कोलंबो में ही खेला जाएगा. भारतीय टीम पाकिस्तान से मुकाबले के लिए कोलंबो का दौरा करेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/