Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादात ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 5:13 PM IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान परिवार को भारतीय क्रिकेटर्स के साथ रहने की इजाजत नहीं होगी. यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की उस नीति को आगे बढ़ाया गया है. खबर है कि टीम प्रबंधन ने परिवार को क्रिकेटर्स के साथ रहने देने की इजाजत देने के बारे में बात की थी. बोर्ड की नीति है कि अगर दौरा 45 दिन या उससे ज्यादा का है तो परिवार (पार्टनर और बच्चों) अधिकतम 14 दिन साथ रह सकता है.
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई के अपने सूत्रों के हवाले से इस मुद्दे पर खबर की है. इसमें कहा गया, ‘भारतीय टीम प्रबंधन ने इस बारे में बीसीसीआई पूछा है कि क्या खिलाड़ियों की पत्नी या मंगेतर टीम के साथ यात्रा कर सकती हैं या क्या वे उनके साथ रह सकती हैं. बोर्ड ने साफ कर दिया कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेगा. अगर वे चाहें तो उनके लिए अलग इंतजाम कर सकते हैं.’
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम चार में से तीन ग्रुप मैच घरेलू मैदानों पर ही खेलेगी. एक मैच कोलंबों में होगा. पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. ऐसा नही है कि सिर्फ वर्ल्ड कप के दौरान ही परिवार को खिलाड़ियों के साथ रहने देने की इजाजत नहीं है. वर्ल्ड कप से पहले भारत ने कई द्विपक्षीय सीरीज खेली थीं और इसमें भी परिवार को साथ रहने देने की इजाजत नहीं दी गई थी.
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सफर को आरामदेह बनाने का इंतजाम भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से किया गया है. टीम पूरे टूर्नामेंट में प्राइवेट चार्टर से ही यात्रा करेगी. खिलाड़ियों के भोजन के लिए भी अच्छा इंतजाम है. खिलाड़ियों के निजी शेफ हैं. उन्हें करीबी होटलों में बुक किया गया है. वे वहां उनके लिए भोजन बनाते हैं और फिर खिलाड़ियों को भेजते हैं.
परिवार का खिलाड़ियों के साथ यात्रा न करना कोई नहीं बात नहीं है. ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई ने नए निर्देश जारी किए थे. पहले, खास तौर पर कोविड के आने के बाद बोर्ड ने परिवार को साथ रखने के नियम में ढील दी थी. तब परिवार पूरे दौरे पर खिलाड़ियों के साथ रह सकता था.
हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कहती है कि कुछ सपोर्ट स्टाफ ने निजी रूप से बताया कि कुछ खिलाड़ी अनौपचारिक टीम मीटिंग और प्लानिंग सेशन में नहीं आते थे. बल्कि वे अपने परिवार के साथ रहने को तरजीह देते थे. और फिर बोर्ड ने पुरानी नीति पर लौटने पर फैसला किया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
