टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक और बड़ा विवाद, USA के चार प्लेयर्स को नहीं मिला वीजा, जानें वजह
क्या टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों की नो एंट्री ? USA के चार खिलाड़ियों को नहीं मिला वीजा
USA के अलावा UAE, ओमान, नेपाल, कनाडा, इंग्लैंड, ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की टीमों में भी कई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 13, 2026 11:21 PM IST
USA Cricket team
टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन सात फरवरी से होना है. उससे पहले बांग्लादेश की टूर्नामेंट की भागदीरी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में एक और विवाद जुड़ गया है. अमेरिका की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चुने गए चार क्रिकेटर्स को अब तक वीजा नहीं मिल पाया है, जिससे उनके टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर खतरा मंडरा रहा है. यह चारों क्रिकेटर्स पाकिस्तानी मूल के हैं. मंगलवार को एक न्यूज रिपोर्ट में यह दावा किया गया.
एक खिलाड़ी ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि उसे और तीन अन्य खिलाड़ियों को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीज़ा नहीं मिला है, जिसे भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट कर रहे हैं. पेसर अली खान ने (www.telecomasia.net) एक वीडियो मैसेज में बताया, हां, यह सच है कि तीन पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारतीय वीज़ा नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि हम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि T20 वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय USA टीम में शामिल अन्य तीन खिलाड़ी शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन अब वे US के नागरिक हैं. भारत के वीज़ा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके वीज़ा के लिए अप्लाई करना होता है, इस समस्या का मतलब है कि इस समस्या से आठ देश प्रभावित होंगे.
कई टीमों में शामिल हैं पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी
USA के अलावा UAE, ओमान, नेपाल, कनाडा, इंग्लैंड, ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं, ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए परेशानी हो सकती है. आदिल का जन्म शेखपुरा में हुआ था और उन्होंने 2013 से 2015 के बीच पाकिस्तान के लिए तीन टेस्ट और छह ODI खेले, वह चार साल पहले USA चले गए और किंग्समेन USA के लिए खेलते हैं. वहीं अली खान का जन्म पंजाब के अटक में, शायन का कराची में और मोहसिन का खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मिंगोरा में हुआ था.
पहले भी कई खिलाड़ियों ने झेली है यह परेशानी
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह समस्या पहले भी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को परेशान कर चुकी है, जब ज़ुल्फ़िकार भाइयों – सिकंदर और साकिब – को 2019 में वीज़ा देने से मना कर दिया गया था, जबकि एक और खिलाड़ी, शिराज अहमद का वीज़ा 2023 वर्ल्ड कप के लिए देर से मिला था. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (2017) और इंग्लैंड के स्पिनर – रेहान अहमद और शोएब बशीर (2024) को भी पहले वीज़ा की समस्याओं का सामना करना पड़ा है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों ने कहा है कि वे टीमों को वीज़ा दिलाने में मदद कर रहे हैं, लेकिन ताज़ा समस्या ने उनका काम का बोझ बढ़ा दिया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.