add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: क्या बारिश से धुल जाएगा श्रीलंका- इंग्लैड मैच ? मुकाबले से पहले आया बड़ा अपडेट

पल्‍लेकेले में इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी के ग्रुप स्टेज का भी एक मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 22, 2026 9:26 AM IST

SL VS ENG T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में श्रीलंका की भिड़ंत आज इंग्लैंड के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में शानदार रहा, हालांकि, शुरुआती तीन मुकाबले जीतने के बाद श्रीलंका को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. वहीं इंग्लैंड की टीम भी जैसे तैसे सुपर-8 में पहुंची है. हालांकि इस मुकाबले से पहले बुरी खबर आई है. यह मैच बारिश की वजह से धुल सकता है.

शनिवार को आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब कैंडी में आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर भी भारी बारिश का खतरा है. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में 3 बजे से मुकाबला खेला जाना है, मौसम विभाग के मुताबिक पल्लेकेले में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है, बारिश की वजह से पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की तरह इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के रद्द होने की संभावना भी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश की वजह से अगर मैच हुआ भी तो ओवर कम किए जा सकते हैं. पल्‍लेकेले में इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी के ग्रुप स्टेज का भी एक मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स:

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 16 मैच खेले गए हैं, इंग्लैंड ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं श्रीलंका ने 4 मैच जीते हैं. यानी श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है.

स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल है पिच

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. आमतौर पर इस ग्राउंड की पिच थोड़ा धीमा खेलती है, बॉल फंसकर बल्ले पर आती है और यहां ज्यादा बड़े स्कोर देखने को नहीं मिलते हैं. पल्लेकेले में पहली पारी का औसतन स्कोर 166 रन रहा है, वहीं दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 145 रन है. हालांकि हाल के मैचों में कई बार 200 से भी ज्यादा रन बने हैं.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड:

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा, पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महेश थीकशाना, दुनिथ वेल्लालेज.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/