'बाबर की वजह से मेरी नौकरी गई', पूर्व क्रिकेटर ने माइंटसेट के 'चूरन' पर भी उठाए सवाल
'बाबर की वजह से मेरी नौकरी गई', पूर्व क्रिकेटर ने माइंटसेट के 'चूरन' पर भी उठाए सवाल
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं. पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने बाबर की तकनीक पर भी सवाल उठाए हैं.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 20, 2026 8:01 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है
नई दिल्ली: काफी वक्त हो गया जब से बाबर आजम ने कोई प्रभावशाली पारी खेली हो. वह आलोचकों के निशाने पर हैं. टीम उनकी जगह को लेकर भी कई लोग अब सवाल उठाने लगे हैं. और आब मोहम्मद यूसुफ ने बड़ा आरोप लगाया है. पाकिस्तान के इस पूर्व बल्लेबाज ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने सिलेक्टर रहते बाबर को टी20 इंटरनेशनल की टीम से आराम देने की बात कही थी तब उनसे जबर्दस्ती इस्तीफा ले लिया था. बीते कुछ साल से बाबर पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. लेकिन कमाल की बात यह है कि जब भी वर्ल्ड कप आता है तो वह किसी न किसी तरह पाकिस्तानी टीम में पहुंच जाते हैं. हालांकि बाबर अपने खेल से टी20 इंटरनेशनल में कोई असर नहीं छोड़ पाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट और तकनीक (Babar Azam Technique) पाकिस्तान को लगातार मुश्किल में डाल रहा है.
साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम ने चार मैचों में 122 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक-रेट 101.66 का था. पाकिस्तान की टीम 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. 2026 के इस टी20 वर्ल्ड कप में भी बाबर का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है जिससे पाकिस्तानी टीम को कोई मदद मिली हो. इस टूर्नामेंट के चार मैचों में अभी तक उन्होंने सिर्फ 66 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 115.78 का रहा है. नामीबिया के खिलाफ मैच में तो बाबर को बल्लेबाजी के लिए भेजा भी नहीं गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
बाबर की तकनीक ही खराब हो गई है
यूसुफ ने एक पॉडकास्ट- हाऊ डज इट वर्क- में कहा कि बाबर की तकनीक खराब हो गई है. पाकिस्तान के इस पूर्व बल्लेबाज ने याद किया कि जब उन्होंने बाबर को टीम से बाहर करने की सलाह दी थी तो उन्हें ही सिलेक्टर के पद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.
उन्होंने कहा, ‘मैं यह 2-3 साल से कह रहा हूं कि बाबर की तकनीक खराब हो चुकी है. मैं लगातार यह सुनता चला आ रहा हूं कि वह आउट ऑफ फॉर्म है, लेकिन ऐसा नहीं है. एक खिलाड़ी सिर्फ दो या तीन सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म होता है और बाबर ने दो-तीन साल से रन नहीं बनाए. मैं बाबर को आराम देने की सलाह दी थी, इसके बाद हर कोई मेरे खिलाफ हो गया. मुझे इसके चलते इस्तीफा देना पड़ा. आखिर उसे दो तीन सीरीज बाद बाहर कर दिया गया.’
माइंडसेट के ‘चूरन’ पर भी उठाए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे थे. फॉर्म में आने की उनकी यह एक कोशिश थी. यूसुफ ने कहा कि बात जब बाबर की आती है तो टी20 इंटरनेशनल में उनकी भूमिका को लेकर माइंडसेट का आइडिया बेचा जाता है और उनके पास इस फॉर्मेट में कुछ बड़ा करने का हुनर नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘माइंडसेट का चूरन बहुत गलत तरीके से बेचा जाता है. जब तक आपके पास स्किल न हों तो माइंडसेट कुछ नहीं कर सकता. जब आपके पास स्किल ही नहीं हैं तो माइंडसेट क्या करेगा? इंजी (इंजमाम-उल-हक) भाई और सईद (अनवर) भाई के स्तर को मैच नहीं किया जा सकता. वहां तक पहुंचा ही नहीं जा सकता. वे काफी बड़े खिलाड़ी थे .जहीर अब्बास. ये खिलाड़ी अलग श्रेणी और स्तर के थे. उनके सामने बाबर कुछ भी नहीं है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.