- Home
- News
- Ind vs Nz T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप खिताब
Ind vs Nz T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप खिताब
India vs New Zealand Live Score T20 World Cup 2026 final Scorecard and Updates
Published On Mar 08, 2026, 05:10 PM IST
Last UpdatedMar 08, 2026, 05:10 PM IST
Abhishek Sharma
भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में इतिहास रच दिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम तीन टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी है. इसके अलावा भारत पहली टीम है, जिसने लगातार दो बार और घर पर टी20 वर्ल्ड कप पहली बार जीता है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
Follow Updates here:
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: न्यूजीलैंड को लगे शुरुआती झटके
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, फिन एलन (09) अक्षर पटेल का शिकार बने. वहीं रचिन रविंद्र (01) का विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया. जसप्रीत बुमराह ने स्लो बॉल पर रचिन रविंद्र को फंसाया, मुश्किल में न्यूजीलैंड की टीम.
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रन का टारगेट
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रन का टारगेट. भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए. यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. शिवम दुबे ने आठ बॉल में 26 रन की पारी खेली.
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: संजू सैमसन के बाद ईशान किशन ने भी जड़ा अर्धशतक
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: संजू सैमसन के बाद ईशान किशन ने भी जड़ा अर्धशतक. ईशान किशन ने 23 बॉल में अर्धशतक पूरा किया है. भारत के तीन बल्लेबाज अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. 15 ओवर में भारत का स्कोर- 203/1.
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: टीम इंडिया का बड़ा कारनामा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: संजू सैमसन- अभिषेक शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. यह पुरुषों के T20 WC फाइनल में पहली 50 से ज़्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी है, इससे पहले 2009 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहज़ैब हसन के बीच 48 रन की साझेदारी हुई थी.
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
India and New Zealand are here for the big showdown📍
Watch the two teams compete for the #T20WorldCup 🏆, broadcast details 👉 https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/nFrNuKejIC
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 8, 2026
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: क्लोजिंग सेरेमनी में सुखबीर ने बांधा समां
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन समारोह जारी है. सुखबीर सिंह जिन्हें ‘प्रिंस ऑफ भांगड़ा भी कहा जाता है कि उनका परफॉर्मेंस जारी है. सुखबीर ने इश्क (ओ हो हो हो) सॉन्ग पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
The crowd in Ahmedabad grooves to Sukhbir's 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 ahead of the #T20WorldCup Final 🎵🕺
Catch the performances LIVE, broadcast details ▶️ https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/MfOeNqzajR
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: इतिहास रचने पर टीम इंडिया की नजरें
Ind vs Nz T20 World Cup 2026 Final Live: टी-20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है. अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है, अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को पहले टी-20 वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है.