T20 World Cup 2026, IND vs USA: भारत की प्लेइंग इलेवन में होंगे सरप्राइज बदलाव, किस-किसको मिलेगी जगह
T20 World Cup 2026, IND vs USA: भारत की प्लेइंग इलेवन में होंगे सरप्राइज बदलाव, किस-किसको मिलेगी जगह
IND vs USA: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में क्या होगी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 7, 2026 11:00 AM IST
suryakumar-yadav
India vs USA T20 World Cup 2026 Match 3 Playing 11: भारतीय टीम आज अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान की शुरुआत करेगी. भारत के पहला मैच शाम सात बजे मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ होगा. टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के कंधे पर होगी. वहीं तिलक वर्मा की वापसी से यह बात भी लगभग साफ है कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इसी बल्लेबाजी क्रम के बारे मे इशारा किया था. ऐसे में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मौके दिए गए थे. लेकिन दाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज उन मौकों को भुना नहीं पाया था.
इस बीच गेंदबाजी में भातीय टीम जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है. टीम इंडिया अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मौका देगी. साथ ही शिवम दूबे भी ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे. हर्षित राणा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका मिला है. पर क्या वह प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा. स्पिन विभाग में भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती के साथ उपकप्तान अक्षर पटेल भी शामिल हो सकते हैं. ऐसे में कुलदीप यादव के लिए अंतिम 11 में जगह बना पाना मुश्किल होगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत बनाम यूएसए टी20 विश्व कप संभावित एकादश
भारत की संभावित XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
संयुक्त राज्य अमेरिका की संभावित XI: एंड्रीज गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.