Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 6, 2026 12:01 AM IST

भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत ने 7 रन से जीत हासिल की. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 253 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 246 रन बना दिए इंग्लैंड की टीम आखिर तक मैच में बनी हुई थी. लेकिन बाजी भारत के हाथ लगी. इंग्लैंड और जीत के बीच जसप्रीत बुमराह के एक ओवर की अहम भूमिका रही.
बुमराह ने अपने आक्रामण की शुरुआत ही शानदार की. उन्होंने पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को अपनी स्लो गेंद पर फंसाया. अक्षर पटेल ने बेहतरीन कैच किया. इसके साथ ही बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने 500 विकेट भी पूरे कर लिए. टेस्ट में उनके नाम 234, वनडे इंटरनेशनल में 149 और टी20 इंटरनेशनल में 117 विकेट लिए हैं.
अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर फेंका था. और इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन दे दिए थे. लेकिन इससे पहले बुमराह ने 16वें ओवर में भी 8 रन दिए थे. यानी इंग्लैंड जो भी लय हासिल कर रहा था उसके बीच में जसप्रीत बुमराह अवरोध बने हुए थे. और जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे थे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह इसी पिच पर गेंदबाजी कर रहे हैं जिस पर अन्य भारतीय गेंदबाज फेंक रहे थे.
जैकब बेथल के आक्रमण के सामने भारतीय गेंदबाज बिलकुल असहाय नजर आ रहे थे. अर्शदीप हों, वरुण चक्रवर्ती हों या फिर कोई अन्य. कोई भी 22 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को रोक नहीं पा रहा था. आखिरी तीन ओवर में इंग्लैंड को 45 रन चाहिए थे. मोमेंटम इंग्लैंड के साथ था. पिच सपाट थी और रन बह रहे थे. और यहां सूर्यकुमार यादव के पास एक दुविधा थी कि वह बुमराह का आखिरी रोक लें या फिर फेंकवा लें. और अंत में उन्होंने बुमराह को गेंद थमा दी.
और बुमराह ने वही किया जो वह करते हैं. हर बार करते हैं. उन्होंने बेथल और सैम करन के सामने मोर्चा संभाला. करन को पहली गेंद ही बुमराह ने यॉर्कर फेंकी. कोई रन नहीं बना. अगली गेंद फिर यॉर्कर और इस पर एक रन बना. तीसरी गेंद फिर यॉर्कर. स्लो लेकिन विकेटों के बीच में. इस पर मिड-ऑन पर खेलकर उन्होंने एक रन बनाया. चौथी गेंद पर बुमराह थोड़ा चूक गए थे. सैम करन के पैड पर फुल टॉस गेंद थी. लेकिन करन इसका फायदा नहीं उठा पाए. उन्होंने गेंद को फ्लिक किया और इस पर सिर्फ दो रन बने. अगली दो गेंदों पर भी दो सिंगल आए. इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ छह रन दिए. और यहां भारत का वह दांव चल गया कि आखिरी दो ओवरों में उसके पास इतने रन थे कि वह थोड़ा जोखिम उठा सकता था.
इसके बाद 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद भी 9 रन दिए. और अब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे. और यह ओवर भारत के पक्ष में शुरू हुआ. जेकब बेथल 48 गेंद पर 105 रन बनाकर रन आउट हो गए. और यहां भारत की उम्मीदें बढ़ गईं. इसके बाद दूबे के इस ओवर में जोफ्रा आर्चर ने तीन छक्के लगाए. मैच फंसा रहा. आखिर में भारत ने मैच सात रन से जीता.
भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दूबे ने 25 गेंद पर 43 रन बनाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 7 गेंद पर 21 रन बनाए. गेंदबाजी में भारतीय टीम की कमजोरी नजर आई. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 64 रन दिए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन दिए. हार्दिक ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए. लेकिन बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया.
भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जीत बनाई है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
