add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: USA के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया के सामने बड़ी परेशानी

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह को बाहर रहना पड़ सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 7, 2026 10:34 AM IST

T20 World Cup 2026: भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ पहले मैच से बाहर रह सकते हैं. टीम प्रंबधन उन्हें शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले मैच से आराम दे सकता है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कहती है कि बुमराह को पहले मैच में आराम दिया जा सकता है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को चयन को लेकर समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है. भारत के पास टीम चुनने के लिए सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी हैं. चोटिल वॉशिंगटन सुंदर अभी तक भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ ऐक्सीलेंस में मौजूद हैं. उन्हें अभी फाइनल फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुक्रवार को मैच की पूर्व संध्या पर वह मैदान पर ट्रेनिंग करने नहीं उतरे. ऐसे में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. हर्षित राणा, जो चोटिल होकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, की जगह सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में घुटने की चोट लग गई थी जिसकी वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था, ‘विशेषज्ञों से बातचीत और जरूरी स्कैन करवाने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें अनफिट घोषित किया है और वह टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए. टीम प्रबंधन उनके जल्दी फिट होने की कामना करता है. मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा के रिप्लेसेमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.’

ईशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे. ईशान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 53 रन बनाए थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिवेंद्रम में टी20 इंटरनेशनल में 103 रन की पारी खेली थी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/