add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup: शाहिद अफरीदी को मैच न होने का अफसोस, आईसीसी को क्या कह दिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने पर अफसोस जताया है. पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच में नहीं खेलेगी. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 3, 2026 11:52 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने पर अफसोस जताया है. पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच में नहीं खेलेगी. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होगा लेकिन वह अपने देश के इस फैसले के साथ खड़े हैं. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी को भी चुनौती दी है.

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सपोर्ट करने को बहाना बनाते हुए कहा भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों को हवाला बनाते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था. बांग्लादेश चाहता था कि उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं. लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनके इस अनुरोध को नहीं माना.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद भी जब बांग्लादेश ने भारत आने से इनकार कर दिया तो आईसीसी ने ऐक्शन लेते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने का फैसला किया और उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया.

शाहिद अफरीदी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘मैं हमेशा यह मानता हूं कि जब राजनीति दरवाजे बंद करती है तो क्रिकेट उसे खोल सकता है. यह अफसोस की बात है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले के साथ हूं. इस वक्त आईसीसी को आगे बढ़कर सामने आना चाहिए और अपने बयानों नहीं बल्कि फैसलों से साबित करना चाहिए कि वह पक्षपात नहीं करती, स्वतंत्र है और हर सदस्य के साथ न्याय करती है.’

रविवार को जब पाकिस्तानी सरकार ने ऐलान किया कि उनकी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ कोलंबो में नहीं खेलेगी तब आईसीसी ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से उसे आधिकारिक रूप से इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है. आईसीसी ने पाकिस्तान से अपने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा था. और यह भी चेताया था कि इस फैसले के दीर्घकालिक परिणाम हो सकते हैं.

Image Courtesy- NotebookLM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी कहा था कि इस बार पाकिस्तान का रुख कड़ा है. उन्होंने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा था, ‘ वैसे पाकिस्तान आम तौर पर ऐसे फैसले नहीं लेता. इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बैन से भी नहीं डर रहा. इसके बड़े गहरे असर होंगे. इस साल इंग्लैंड में महिलाओं का टी20 वर्ल्ड कप है. और पाकिस्तान वहां भी भारत के खिलाफ खेल सकता है. फिर 2028 में चैंपियंस ट्रॉफी है, इसकी मेजबानी भारत के पास है. तो, अब यहां खत्म नहीं होगा. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने यह काफी सोचने के बाद यह कदम उठाया है.’

लतीफ ने हालांकि यह कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्ते स्थिर हो गए थे. दोनों टीमें हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी हो गई थीं. और ऐसे ही खेला जा रहे थे. लेकिन बांग्लादेश विवाद के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/