Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 5:21 PM IST

नई दिल्ली: बास डि लीडे के 48 गेंद में नाबाद 72 रन और दो विकेट की मदद से नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मैच जीता. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को यहां नामीबिया को सात विकेट से हराया.
टॉस जीतकर नामीबिया को बल्लेबाजी के लिये भेजने वाली नीदरलैंड की टीम ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर उसे आठ विकेट पर 156 रन पर रोक दिया. डि लीडे ने तीन ओवर में 20 रन देकर और लोगान वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो दो विकेट लिए.
T20 World Cup 2026 Points Table | T20 World Cup 2026 Schedule | T20 World Cup 2026 POTM
जवाब में डि लीडे ने 48 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर नीदरलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए. डि लीडे ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के जड़े और कोलिन एकेरमैन (28 गेंद में 32 ) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी भी की. उन्हें हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया. टी20 विश्व कप का अरुण जेटली स्टेडियम पर यह पहला मैच था. इसी मैदान पर 12 फरवरी को भारतीय टीम नामीबिया से खेलेगी.
नीदरलैंड की शुरूआत हालांकि खराब रही थी और तीसरे ही ओवर मैक्स ओ डाउड (सात) को बर्नार्ड शोल्ज ने पवेलियन भेजा. माइकल लेविड भी 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद डि लीडे और एकेरमैन ने टीम को जीत तक पहुंचाया.
इससे पहले नामीबिया के लिए लोफ्टी इटोन (38 गेंद में 42 रन) और सलामी बल्लेबाज जान फ्रायलिंक (26 गेंद में 30 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. इनके अलावा जेजे स्मिट ने 15 गेंद में 22 रन बनाए. वहीं नीदरलैंड के लिये डि लीडे के अलावा वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो और स्पिनर आर्यन दत्त ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया. दत्त ने नई गेंद से शुरूआत करते हुए बेहद किफायती पहला ओवर डाला. इस ओवर में सिर्फ सिर्फ चार रन बने. दूसरे ओवर में लॉरेन स्टीनकेम्प ने वान बीक को चौका जड़कर हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन अगले ओवर में दत्त ने उन्हें पवेलियन भेजकर नीदरलैंड को पहली सफलता दिलाई.
बाहर की ओर जाती गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खेलने के प्रयास में स्टीनकेम्प चूके लेकिन विकेट के पीछे स्कॉट एडवडर्स ने मुस्तैदी से स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की. इस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ दस रन टंगे थे. सलामी बल्लेबाज फ्रायलिंक ने चौथे ओवर में फ्रेड क्लासेन को पहले शॉर्ट मिडविकेट पर चौका और फिर गेंदबाज के ऊपर से छक्का लगाकर 11 रन लिए. दूसरे छोर से हालांकि दत्त ने किफायती गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखते हुए सिर्फ पांच रन दिए.
पावरप्ले के छह ओवर में नामीबिया का स्कोर एक विकेट पर 40 रन था. कोलिन इकेरमैन को छठे ओवर में इटोन ने एक छक्का और फ्रायलिंक ने चौका लगाया. इटोन और फ्रायलिंक के बीच खतरनाक होती दिख रही साझेदारी को वान बीक ने तोड़ा जिन्होंने फ्रायलिंक को विकेट के पीछे लपकवाया. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े.
दो विकेट गिरने के बाद दबाव को हटाते हुए इटोन ने टिम वान डेर गुगटेन को 12वें ओवर में अच्छी नसीहत देते हुए 16 रन निकाले. पहले मिडविकेट पर छक्का लगाने के बाद दो चौके जड़कर उन्होंने रनगति को बढाया. नामीबिया के 100 रन 13.1 ओवर में बने. कप्तान गेरहार्ड इरास्मस कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंद में 18 रन बनाकर बास डि लीडे की गेंद पर मिडविकेट में दत्त को कैच दे बैठे. वहीं एक छोर पर डटकर खेल रहे इटोन भी अर्धशतक से चूक गए और 38 गेंद में एक चौके तथा दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर वान बीक का शिकार हुए.
नए बल्लेबाज जेजे स्मिट ने 16वें ओवर में वान डेर को दो छक्के लगाकर 16 रन लिए लेकिन अगले ओवर में डि लीडे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली. नामीबिया ने तीसरा पचासा छह ओवर में पूरा किया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
