टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में आज पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, हेड टू हेड, पिच, मौसम का हाल
टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में आज पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, हेड टू हेड, पिच, मौसम का हाल
पाकिस्तान को अगर न्यूजीलैंड के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना है तो टीम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 21, 2026 9:28 AM IST
PAK VS NZ
PAK VS NZ T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मुकाबले से इसकी शुरुआत होगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में खेले 4 मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ सुपर-8 में पहुंची हैं.
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन बल्ले से अब तक कमाल का रहा है. फरहान ने चार मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 220 रन बना चुके हैं, नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फरहान ने शतकीय पारी खेली थी, हालांकि, पाकिस्तान के लिए समस्या यह रही है कि फरहान के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज टूर्नामेंट में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को सैम अयूब, बाबर आजम और कप्तान सलमान आगा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
पाकिस्तान को अगर न्यूजीलैंड के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना है तो टीम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा. शादाब खान ने पहले दौर में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है. वहीं उस्मान तारिक विकेट चटकाने के साथ-साथ काफी किफायती भी साबित हुए हैं, अधिक स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने का फैसला पाकिस्तान के पक्ष में गया है.
शानदार फॉर्म में है न्यूजीलैंड
दूसरी ओर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में दमदार रहा है. टिम साइफर्ट के बल्ले से रन निकल रहे हैं और वह टूर्नामेंट में टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। सीफर्ट 4 मैचों में 173 रन बना चुके हैं. वहीं कनाडा के खिलाफ 36 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर ग्लेन फिलिप्स भी फॉर्म में लौट चुके हैं. मैट हेनरी और जैकब डफी की जोड़ी ने शुरुआती ओवर में बढ़िया गेंदबाजी की है. आर प्रेमदासा के मैदान पर मिचेल सैंटनर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं.
हेड टू हेड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 49 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह दोनों टीमों के बीच होने वाले सुपर-8 के मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
कैसा है पिच का हाल ?
कोलंबो की आर. प्रेमदासा की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, यहां पर स्पिनर्स को पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है और गेंद थोड़ा फंसकर बल्ले पर आती है, यही कारण है कि कोलंबो के इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं लगते हैं, इस मैदान पर पहली पारी में औसतन स्कोर 144 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 129 रन है.
मौसम का हाल
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा है. मैच के समय मैदान के चारों ओर काले बादल छाए रहने की संभावना है, बारिश की संभावना लगभग 75 प्रतिशत है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है. 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है, 6.7 मिमी बारिश हो सकती है, मैच शाम 7 बजे शुरू होना है, उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और डेढ़ घंटे तक बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच धुलने का खतरा है. बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को 1-1 अंक तो मिल जाएंगे, लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.