T20 World Cup Pakistan vs USA: पाकिस्तान ने USA को 32 रन से हराया
पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जा राहा है.
Published On Feb 10, 2026, 06:59 PM IST
Last UpdatedFeb 10, 2026, 06:59 PM IST
pakistan-vs-usa
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने मंगलवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अमेरिका ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अहसन आदिल और शयान जहांगीर को अली खान और साईतेजा मुक्कमल्ला की जगह शामिल किया. पाकिस्तान ने भी एक बदलाव किया है। उस्मान तारीक अंतिम एकादश में सलमान मिर्जा की जगह लेंगे.
Follow Updates here:
Pakistan vs USA ICC T20 World Cup 2026 Live Scores: चलते बने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, एक ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका
PAK vs USA LIVE: Shadley van Schalkwyk ने एक ओवर में दो विकेट हासिल किए. पाकिस्तानी कप्तान एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा. बाउंड्री पर शायन जहांगीर ने आसान सा कैच किया
Pakistan vs USA ICC T20 World Cup 2026 Live Scores: नेत्रवलकर की गेंद पर बाल-बाल बचे अयूब
Pakistan vs USA ICC T20 World Cup 2026 Live Scores: सौरभ नेत्रवलकर की गेंद पर सईम अयूब बाल-बाल बचे. बाएं हाथ के इस पेसर की गेंद टप्पा लगकर अंदर आई. अंपायर ने अपील ठुकरा दी. अमेरिका ने रिव्यू लिया. अयूब को अंपायर्स कॉल ने बचा दिया. स्कोर पाकिस्तान- बिना किसी नुकसान के छह रन.
T20 World Cup Pakistan vs USA LIVE: क्या 2 साल पुराना हिसाब चुका पाएगा पाकिस्तान?
क्या है अमेरिका की प्लेइंग इलेवन
USA: 1 एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), 2 शायन जहाँगीर, 3 मोनंक पटेल (कप्तान), 4 मिलिंद कुमार, 5 संजय कृष्णमूर्ति, 6 शुभम रंजने, 7 हरमीत सिंह, 8 मोहम्मद मोहसिन, 9 शैडली वैन शल्कविक, 10 एहसान आदिल, 11 सौरभ नेत्रवलकर