add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच में अब श्रीलंका का ऐंगल, क्या पीसीबी लेगा यू-टर्न

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच शेड्यूल है. पर इस पर संकट के बादल हैं. पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को यह मैच खेलने से मना किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 7, 2026 12:58 PM IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले पर दोबारा विचार करेगा. श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर पीसीबी अपनी सरकार से बात करेगा.

पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की इजाजत तो दी लेकिन साथ ही भारत के खिलाफ मुकाबले से मना किया है. आईसीसी और प्रसारकों के लिए भारत-पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है. इसी वजह से इससे कई हितधारक जुड़े होते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका ने पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा जो टूर्नामेंट का सह मेजबान है. इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी.

पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है. समाचार एक सूत्र ने बताया, ‘पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता.’

सूत्र ने कहा,‘श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से बात की है. सिल्वा ने नकवी से कहा है कि इस वक्त श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है. क्योंकि अगर भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होगा तो श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और दर्शकों के आने से होटल व अन्य हॉस्पिटेलिटी सेवाओं की बिक्री से मिलने वाले रेवेन्यू में में भारी नुकसान होगा.’ सूत्र ने बताया कि नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/