×

T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें चार ग्रुप में बांटी जाएंगी, प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें होगी, जिसमें टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 25, 2025 8:28 PM IST

T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने टी-20 विश्व कप का शेड्यूल 2026 (T20 World Cup 2026 Schedule) जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का आयोजन सात फरवरी से भारत- श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा. आठ मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

आठ वेन्यू पर टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पांच भारत (दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और अहमदाबाद और तीन श्रीलंका (कोलंबो-2, कैंडी) में होंगे. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में जाएगी, जहां से चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी.

15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

सात फरवरी को पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम आमने-सामने होगी. इसी दिन भारत और यूएसए की टीम दूसरे मैच में भिड़ेगी. 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.

तारीख मुकाबला स्थान समय ग्रुप
7 फरवरीपाकिस्तान बनाम नीदरलैंडकोलंबो11:00 AMग्रुप A
7 फरवरीभारत बनाम USAमुंबई7:00 PMग्रुप A
7 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशकोलकाता3:00 PMग्रुप C
8 फरवरीश्रीलंका बनाम आयरलैंडकोलंबो7:00 PMग्रुप B
8 फरवरीइंग्लैंड बनाम नेपालमुंबई3:00 PMग्रुप C
8 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तानचेन्नई11:00 AMग्रुप D
9 फरवरीज़िम्बाब्वे बनाम ओमानकोलंबो3:00 PMग्रुप B
9 फरवरीबांग्लादेश बनाम इटलीकोलकाता11:00 AMग्रुप C
9 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडाअहमदाबाद7:00 PMग्रुप D
10 फरवरीनीदरलैंड बनाम नामीबियादिल्ली11:00 AMग्रुप A
10 फरवरीपाकिस्तान बनाम USAकोलंबो7:00 PMग्रुप A
10 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम UAEचेन्नई3:00 PMग्रुप D
11 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंडकोलंबो3:00 PMग्रुप B
11 फरवरीइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजमुंबई7:00 PMग्रुप C
11 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानअहमदाबाद11:00 AMग्रुप D
12 फरवरीभारत बनाम नामीबियादिल्ली7:00 PMग्रुप A
12 फरवरीनेपाल बनाम इटलीमुंबई3:00 PMग्रुप C
12 फरवरीश्रीलंका बनाम ओमानकैंडी11:00 AMग्रुप B
13 फरवरीUSA बनाम नीदरलैंडचेन्नई7:00 PMग्रुप A
13 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वेकोलंबो11:00 AMग्रुप B
13 फरवरीकनाडा बनाम UAEदिल्ली3:00 PMग्रुप D
14 फरवरीआयरलैंड बनाम ओमानकोलंबो11:00 AMग्रुप B
14 फरवरीइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशकोलकाता3:00 PMग्रुप C
14 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद7:00 PMग्रुप D
15 फरवरीUSA बनाम नामीबियाचेन्नई3:00 PMग्रुप A
15 फरवरीभारत बनाम पाकिस्तानकोलंबो7:00 PMग्रुप A
15 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम नेपालमुंबई11:00 AMग्रुप C
16 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाकैंडी7:00 PMग्रुप B
16 फरवरीइंग्लैंड बनाम इटलीकोलकाता3:00 PMग्रुप C
16 फरवरीअफगानिस्तान बनाम UAEदिल्ली11:00 AMग्रुप D
17 फरवरीआयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वेकैंडी3:00 PMग्रुप B
17 फरवरीबांग्लादेश बनाम नेपालमुंबई7:00 PMग्रुप C
17 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम कनाडाचेन्नई11:00 AMग्रुप D
18 फरवरीपाकिस्तान बनाम नामीबियाकोलंबो3:00 PMग्रुप A
18 फरवरीभारत बनाम नीदरलैंडअहमदाबाद7:00 PMग्रुप A
18 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम UAEदिल्ली11:00 AMग्रुप D
19 फरवरीश्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वेकोलंबो3:00 PMग्रुप B
19 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम इटलीकोलकाता11:00 AMग्रुप C
19 फरवरीअफगानिस्तान बनाम कनाडाचेन्नई7:00 PMग्रुप D
20 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम ओमानकैंडी7:00 PMग्रुप B

ग्रुप स्टेज के मुकाबले 20 फरवरी को खत्म होने के बाद सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे. आठ मार्च को फाइनल खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बेसडर

रोहित शर्मा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने मुंबई में मंगलवार को इसका ऐलान किया. रोहित के नेतृत्व में भारत ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप कप का खिताब जीता था.

20 टीमें लेगी हिस्सा, इटली पहली बार खेलेगी

मेजबान भारत, श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होगीं. इटली की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है.

सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया

2024 की तरह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भी 20 टीमों वाला टूर्नामेंट होगा. कुल 20 टीमें चार ग्रुप में बांटी गई है. प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें होगी, जिसमें टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए की टीम है, वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली को रखा गया है. ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई शामिल हैं

TRENDING NOW

न्यूट्रल वेन्यू पर होगा भारत- पाकिस्तान मुकाबला

भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) में ही होंगे. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होना है, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा, तो फाइनल भी कोलंबो शिफ्ट हो सकता है.