add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार पेसर हुआ वर्ल्ड कप से बाहर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. एडम मिल्ने टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कीवी टीम ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 23, 2026 9:16 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के पेसर एडम मिल्ने इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. मिल्ने को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. उनके स्थान पर पेसर काइली जैमिसन को शामिल किया गया है.

मिल्ने एसए20 में खेल रहे थे. वहीं उन्हें यह चोट लगी. स्कैन में यह साफ हुआ कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जैमिसन इस समय भारत में खेली जा रही वाइट बॉल सीरीज के लिए कीवी टीम का हिस्सा हैं. उन्हें अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है. वह पहले ट्रेवलिंग रिजर्व टीम का हिस्सा थे. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी, 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड की टीम के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने एक बयान में कहा, ‘हम एडम को लेकर बहुत निराश हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने की बहुत तैयारी कर रहे थे. और ईस्टर्न कैप सनराइजर्स के लिए खेले 8 मैचों में काफी अच्छी लय में दिख रहे थे. एडम के लिए भी यह दुर्भाग्यशाली है और हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं.’

वॉल्टर ने आगे कहा कि जैमिसन एक अच्छे रिप्लेसमेंट हैं. उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि काइली जैमिसन पहले ही भारत में हमारी टीम के साथ हैं. वह हमारी पेस-बॉलिंग ग्रुप के एक अहम सदस्य हैं और इस दौरे पर उन्होंने अच्छी शुरुआत की है. वह मेहनती हैं और उनके पास कौशल और अनुभव है. जो टूर्नामेंट में हमारे लिए बहुत उपयोगी होंगे.’

इसके साथ ही कोच ने यह भी कहा कि रिप्लेसमेंट ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, काइली जैमिसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।