add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला सेमीफाइनल, जानें हेड-टु-हेड में कौन है किस पर भारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा. अभी तक के मुकाबलों में कौन पड़ा है किस पर भारी. जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 3, 2026 10:36 AM IST

नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 में बुधवार, चार मार्च को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है. और दूसरी ओर न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मैच में पहुंचने के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए सुपर 8 के आखिरी मैच का इंतजार करना पड़ा. टी0 फॉर्मेट में देखा जाए तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी पड़ता है.

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है. साउथ अफ्रीका ने इसमें सें 12 मैच जीते हैं. वहरीं न्यूजीलैंड की टीम ने सात मैच जीते हैं. साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का रहा है. टीम ने टूर्नामेंट में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं. मार्करम 7 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं. वहीं, रयान रिकेल्टन भी लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं. रिकेल्टन 7 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं. क्विंटन डी कॉक ने भी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दी है. गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. एनगिडी 6 मैचों में अब तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं, कॉर्बिन बॉश 11 विकेट निकाल चुके हैं.

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन लय में दिखाई दी है. बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट ने 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बनाए हैं. वहीं, रचिन रविंद्र लगातार बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स ने भी न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी संभाला है. गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/