add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: 'सूर्यकुमार यादव ने हमारे मुंह पर तमाचा मारा है', भारतीय कप्तान के इस फैसले पर बोले बासित अली

पाकिस्तान की टीम के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने कहा सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा को गेंदबाजी देकर पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 17, 2026 9:57 AM IST

भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 61 रन की करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने 175 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई. इस मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर खूब लगाम लगाई. भारत के हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. भारतीय बॉलिंग के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

एक वक्त पर पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 76 रन था. 12 ओवर हो चुके थे और मैच में भारत की पकड़ मजबूत दिख रही थी. और ऐसे वक्त पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया कि पाकिस्तानी टीम और फैंस हैरान रह गए. सूर्या ने अपने फैसले से पाकिस्तान के जख्मों पर नमक लगाने का काम किया. सूर्या ने पार्ट-टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया. तिलक ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया. शादाब खान शिवम दूबे के हाथों कैच आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तिलक से ओवर करवाने के बाद भारतीय कप्तान ने रिंकू सिंह से भी गेंदबाजी करवाई. रिंकू ने एक ओवर गेंदबाजी की और नौ रन दिए.

सूर्या के पार्ट-टाइम गेंदबाजों को आजमाने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टिप्पणी की है. बासित अली ने कहा, ‘सूर्या ने जो सबसे जोर से तमाचा मारा है ना, जब उसने रिंकू और तिलक वर्मा से से बॉलिंग करवाई है.’

पाकिस्तानी शो ‘गेम ऑन है’ में उन्होंने कहा, ‘यह पाकिस्तानी क्रिकेट की वैल्य् है. मैं हार्दिक पंड्या, कुलदीप वर्मा, जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती की बात नहीं कर रहा हूं.’ इस शो मे उनके साथ पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल भी थे.

शो के होस्ट शाजाद खान ने कहा, ‘उन्होंने आज रिंकू सिंह से गेंदबाजी करवाकर हमें शर्मिंदा कर दिया. ऐसा लग रहा था कि वह हर किसी से गेंदबाजी करवाना चाहते हैं.’

मैच की बात करें तो रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि कई क्रिकेट जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान ने यहीं मौका गंवा दिया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए पिच ज्यादा माकूल थी. इसके बाद भारत ने ईशान किशन के 40 गेंद पर 77 रन की पारी की मदद से 175 रन का स्कोर बनाया. भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान का विकेट लिया. और अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो कामयाबियां हासिल कीं.