T20 World Cup 2026: कप्तानी पारी से सूर्या ने बचाई लाज, टूट गया बाबर आजम का रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: कप्तानी पारी से सूर्या ने बचाई लाज, टूट गया बाबर आजम का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 84 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 7, 2026 10:48 PM IST
Suryakumar-Yadav-
भारत मुश्किल में था. बहुत मुश्किल में. और ऐसे वक्त पर सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला. और क्या खूब संभाला. भारतीय टीम छह विकेट 77 रन पर गंवा चुकी थी. और ऐसे वक्त पर 120 का स्कोर भी दूर दिख रहा था. लेकिन सूर्या जमे रहे. और उन्होंने भारत को 8 विकेट पर 161 रन के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया. सूर्या ने 49 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए.
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं. अभिषेक शर्मा मैच की दूसरी और अपनी पहली ही गेंद पर चलते बने. वह खाता नहीं खोल पाए. भारत का दूसरा विकेट 45 के स्कोर पर गिरा. और इसके बाद 46 तक आते-आते भारत ने कुल चार विकेट गंवा दिए. ईशान किशन 20, तिलक वर्मा 25 और शिवम दूबे खाता खोल बिना आउट हो गए. रिंकू सिंह के साथ मिलकर 24 रन जोड़ लिए थे. और यहां से भारतीय पारी पटरी पर आती दिख रही थी. लेकिन रिंकू सिंह छह रन बनाकर चलते बने.
Add Cricket Country as a Preferred Source
विकेट पर रन बनाना आसान नहीं लग रहा था. वानखेड़े की पिच जो रन बनाने के लिए आसान मानी जाती है, पर अमेरिका के गेंदबाजों ने गति परिवर्तन और लेंथ का ऐसा इस्तेमाल किया कि आक्रामक भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशानी हो रही थी.
15वें ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 6 विकेट पर 94 रन था. और इस वक्त पर सूर्या ने 31 गेंद पर 36 रन बनाए थे. पारी के 16वें ओवर में सौरभ नेत्रावलकर के ओवर की पहली दो गेंदों पर अक्षर पटेल ने दो चौके लगाए. इसके बाद ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर चौका और छक्का लगाया. इस ओवर में कुल 21 बने. अगले ओवर में अक्षर भी आउट हो गए. लेकिन सूर्या टिके रहे. सूर्या ने 36 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. लेकिन वह वहीं नहीं रुके.
संयुक्त राज्य अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल के पास आखिरी ओवर में दुविधा थी. अली खान और शुभम रंजने बाहर थे और उन्हें सौरभ नेत्रावलकर को ओवर सौंपा. और सूर्या ने इसका पूरा फायदा उठाया. सूर्या ने पहली चारों गेंदों पर बाउंड्रीज लगाईं. इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे. सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर में भी 21 रन बटोरे. आखिर सूर्या ने भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
सूर्या ने नाबाद 84 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है. क्रिस गेल ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में 88 रन बनाए थे. पाकिस्तान के बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 2021 में दुबई में नाबाद 68 रन बनाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.