add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: Group A Points Table दिल्ली में भारत ने किया ऐसा कमाल, बहुत पीछे रह गया पाकिस्तान

भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही ग्रुप ए में चोटी पर पहुंच गई है. भारतीय टीम का रनरेट बहुत ही कमाल का है. और अब उसका सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय लग रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 12, 2026 11:32 PM IST

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को कमाल की जीत हासिल की. भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मैच में 93 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की. भारत ने इस जीत के साथ ही ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजिशन एक बार फिर हासिल कर ली. और भारत का रनरेट बहुत कमाल हो गया.

भारत के अब चार अंक हैं और पाकिस्तान के भी चार अंक हैं. भारत का नेट रनरेट 3 से ज्यादा का है वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट एक भी नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्लेबाज इशान किशन और हार्दिक पंड्या की तेज हाफ-सेंचुरी के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के एकतरफा मैच में गुरुवार को यहां नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

T20 World Cup 2026 Group A Points Table

रैंकिंगटीममैचजीतहारटाई/बेनतीजाअंकNRR
1भारत220043.050
2पाकिस्तान220040.932
3नीदरलैंड्स211020.356
4USA20200-1.525
5नामीबिया20200-2.884

देखें पूरा पॉइंट्स टेबल

ईशान ने 61 रन की पारी खेली. उन्होंने 24 गेंद की पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए. वहीं पंड्या ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए. उनकी पारी में 4 छक्के, 4 चौके लगाए. भारत ने नौ विकेट पर 209 रन बनाए. जिसके जवाब में नामीबिया की टीम चक्रवर्ती (सात रन पर तीन विकेट), (21 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई. नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जेन फ्राइलिंक (22) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन जोड़कर गंवाए. भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 15 फरवरी को कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/