×

T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स में मात्र 100 रुपए में ले सकेंगे मैच का मजा, टिकटों की कीमत का हुआ ऐलान

पहले मैच में कोलकाता में सात फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, इसके बाद कोलकाता नौ फरवरी को बांग्लादेश और इटली के मैच की मेजबानी करेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2025 10:32 PM IST

T20 World Cup 2026 Tickets: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल ने बुधवार को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के दौरान ईडन गार्डन्स में होने वाले मैचों के टिकट की कीमतों की घोषणा की, जिसमें ग्रुप-स्टेज मैचों और नॉकआउट मैचों के लिए कीमतें अलग-अलग हैं.टूर्नामेंट का 10वां एडिशन 7 फरवरी को शुरू होगा. सात फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का मुकाबला खेला जाना है.

बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली के ग्रुप मैचों के लिए टिकट की कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं.

प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (B प्रीमियम) 4,000 रुपये; लोअर ब्लॉक B और L 1,000 रुपये; लोअर ब्लॉक C, F और K 200 रुपये; लोअर ब्लॉक D, E, G, H और J 200 रुपये; और अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1 और L1 100 रुपये.

सात फरवरी को कोलकाता में पहला मुकाबला

पहले मैच में कोलकाता में सात फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के अलावा इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के ग्रुप मैचों के टिकट की कीमतें ज़्यादा रखी गई हैं.

प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (B प्रीमियम) टिकट की कीमत 5,000 रुपये होगी, जबकि लोअर ब्लॉक B और L की कीमत 1,500 रुपये है। लोअर ब्लॉक C, F और K टिकट की कीमत 1,000 रुपये, लोअर ब्लॉक D, E, G, H और J 500 रुपये, और अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1 और L1 300 रुपए

सेमी-फाइनल में क्या है टिकट का रेट ?

ईडन गार्डन्स में होने वाले सुपर 8 मैचों और सेमी-फाइनल के लिए, प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (B प्रीमियम) टिकट की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है।

TRENDING NOW

लोअर ब्लॉक B और L टिकट की कीमत 3,000 रुपये, लोअर ब्लॉक C, F और K 2,500 रुपये, लोअर ब्लॉक D, E, G, H और J 1,500 रुपये, जबकि अपर ब्लॉक B1, C1, D1, F1, G1, H1, K1 और L1 की कीमत 900 रुपये है.