Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 11, 2026 8:04 AM IST

चेन्नई: टिम सिफर्ट (नाबाद 89) और फिन एलन (नाबाद 84) की आक्रामक पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 गेंद में 175 रन की रिकॉर्ड साझेदारी ने न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में मंगलवार को यहां 28 गेंद शेष रहते संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 10 विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
यूएई को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने महज 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी जीत है. टीम ने इससे पहले अफगानिस्तान को हराया था.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सिफर्ट ने 42 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए. एलन ने 50 गेंद की नाबाद पारी में पांच छक्के और इतने ही चौके लगाये, इसके साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे किए. इस जोड़ी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए यूएई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों की 175 रन की साझेदारी टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए बेस्ट पार्टनरशिप है.
कप्तान मोहम्मद वसीम (नाबाद 66) और अलीशाह शराफू (55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने छह विकेट पर 173 रन बनाए.
सलामी बल्लेबाज वसीम में 45 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे जबकि शराफू ने 47 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े. मयंक कुमार ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाकर टीम को इस प्रारूप के विश्व कप में अपने सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने आखिर ओवर में दो विकेट लिए जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली.
लक्ष्य का पीछा करते हुए एलन ने मैच के दूसरे ओवर में मोहम्मद रोहिद के खिलाफ चौके से हाथ खोला तो वहीं सिफर्ट ने इस ओवर को लगातार दो चौके से खत्म किया. एलन ने जुनैद के खिलाफ दो छक्के लगाकर अपने आक्रामक तेवर दिखाये. उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री पर भेजने के बाद अच्छी गेंद को डीप फाइन लेग के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया.
सिफर्ट ने छठे ओवर में रोहिद के खिलाफ एक छक्का और तीन चौके जड़े जिससे पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 78 रन बनाकर मैच पर पूरा नियंत्रण बना लिया. पावरप्ले के बाद भी दोनों की आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई. सिफर्ट ने हैदर अली के खिलाफ चौके के साथ 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं एलन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 27 गेंद लगे. टीम ने नौवें ओवर में रनों का शतक भी पूरा कर लिया.
सिफर्ट ने हैदर अली के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाया एलन में मोहम्मद अरफान की गेंद को दर्शकों के दर्शन कराए. सिफर्ट ने 16वें ओवर में रोहिद की गेंद पर छक्के के साथ टीम को एकतरफा जीत दिला दी.
इससे पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद आर्यांश शर्मा (आठ) ने दो चौके जड़ आक्रामक तेवर दिखाये लेकिन दूसरे ओवर में डफी की शॉट गेंद को संभाल नहीं सके और फिलिप्स को देकर पवेलियन लौटे. क्रीज पर आये शराफू ने मैट हेनरी के खिलाफ दो चौके जड़े जबकि वसीम ने डफी की गेंद पर मैच का पहला छक्का लगाया. टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 50 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की.
वसीम ने रचिन रविंद्र जबकि शराफू ने मिचेल सैंटनर और जेम्स नीशम के खिलाफ चौके जड़कर रन गति को बनाए रखा. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसके बाद शिकंजा कसना शुरू किया लेकिन फर्ग्यूसन के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर शराफू ने दबाव कम कर दिया. उन्होंने हेनरी के खिलाफ अपनी पारी के दूसरे छक्के से 39 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 15वें ओवर में सैंटनर की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेला लेकिन मार्क चैपमैन के शानदार प्रयास से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. चैपमैन ने बाउंड्री के पास गेंद लपककर उसे डेरिल मिचेल की तरफ फेंका जिन्होंने रिले कैच को पूरा किया.
अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स ने हर्षित कौशिक (दो) को चलता कर यूएई को तीसरा झटका दिया. वसीम ने फर्ग्यूसन के खिलाफ एक रन चुराकर 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.
मयंक और वसीम ने फिलिप्स के खिलाफ दो चौके और दो छक्के जड़े जिससे यूएई ने 18वें ओवर से 27 रन बटोर कर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया. फर्ग्यूसन ने 19वें ओवर में चौका खाने के बाद मयंक की 13 गेंद में 21 रन की पारी को खत्म किया. शोएब खान (सात) ने अंतिम ओवर में हेनरी के खिलाफ छक्का लगाया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट लेकर टीम को और नुकसान नहीं होने दिया.
एजेंसी- भाषा
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
