T20 World Cup 2026: बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने लिया कमाल का रीले कैच, खतरनाक बल्लेबाज को किया आउट
T20 World Cup 2026: बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने लिया कमाल का रीले कैच, खतरनाक बल्लेबाज को किया आउट
पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम ने मिलकर कमाल का कैच किया. इस कैच ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी दिलाई.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 7, 2026 12:03 PM IST
babar-azam-shaheen-afridi
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. शहर के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. माइकल लेविट ने पाकिस्तानी गेंदबाजों खास तौर पर शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने उनकी गेंद पर ऐसा छक्का भी लगाया जो मैदान के बाहर जाकर गिरा. इसके बाद पाकिस्तानी टीम के लिए खतरा बनते जा रहे लेविट को स्पिनर मोहम्मद नवाज ने आउट कर पाकिस्तान को राहत दी. लेकिन इस विकेट में बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी ने जोड़ी में कमाल का कैच किया.
यह नीदरलैंड्स की पारी का पांचवां ओवर चल रहा था. लेविट ने गेंद को हवा में खेला. फ्लाइटेड गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बाउंड्री लाइन के पार जा रही थी. बाबर आजम ने लॉन्ग ऑफ से दौड़ लगाई. और गेंद को दोनों हाथ से पकड़ा. हालांकि बाबर आजम रफ्तार में थे. और खुद बाउंड्री के पार जा रहे थे. इससे पहले कि उनका पैर बाउंड्री के पार जाता उन्होंने गेंद को मैदान के भीतर उछाल दिया.
मिड-ऑन से शाहीन शाह अफरीदी भी दौड़ते हुए आ रहे थे. उन्होंने उस गेंद को कैच कर लिया. उन्होंने अपनी जंप को सही टाइमिंग दी. बाबर आजम और पाकिस्तानी टीम खुशी से झूम उठे. नीदरलैंड्स को लेविट के रूप में बड़ा झटका लगा. माइकल लेविट 15 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. वह अच्छी लय में दिख रहे थे. और उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी. पर ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.