Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 9:39 AM IST

दुबई: पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट गया है. इसका एक फायदा बांग्लादेश को भी होगा. वह हम आपको आगे बताएंगे. असल में बीते करीब 10 दिन से चला आ रहा यह घटनाक्रम अब खत्म हो गया है. 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. पाकिस्तान का कहना था कि वह बांग्लादेश के सपोर्ट के चलते इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अपने मैच का बहिष्कार कर रहा है. बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी. जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया. इसके बाद ही बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करना पड़ा. और फिर पाकिस्तान बिना किसी मतलब के इस मामले में कूद गया.
तो, पाकिस्तान के पलटने में भी बांग्लादेश की भूमिका है. बांग्लादेश ने जिस तरह का अड़ियल रुख अपनाया था उसके बाद उसे आईसीसी ऐक्शन का डर था. और पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलता तो उसे न सिर्फ करोड़ो रुपये का आर्थिक नुकसान होता बल्कि क्रिकेट जगत में वह अलग-थलग भी पड़ सकता था. पर सोमवार देर रात यह साफ हो गया कि पाकिस्तान और भारत का मैच होगा. और साथ ही आईसीसी ने यह भी साफ कर दिया कि भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार पर वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई दंड नहीं लगाएगा. यानी वह आईसीसी की सजा से बच गया.
आईसीसी ने कहा कि बीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ विश्व कप का मैच खेलने से इनकार किया था.
एक बयान में ICC ने कहा, ‘इस पर रजामंदी बनी है कि मौजूदा मसले के बारे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा.’ आईसीसी ने हालांकि यह भी कहा है कि बांग्लादेश अगर चाहता है तो वह आईसीसी की विवाद निपटान समिति के पास जा सकता है. आईसीसी के मौजूदा नियम भी उसे यह अधिकार देते हैं.

आईसीसी ने कहा कि उसका “नजरिया निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है. और यह सजा देने के बजाय मदद करने के साझा मकसद को दिखाता है.’
बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया था जिसकी जगह स्कॉटलैंड खेल रहा है. आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच में एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी.
आईसीसी ने कहा, ‘इस समझ के तहत एक समझौता हुआ है कि बांग्लादेश आईसीसी पुरुष विश्व कप 2031 से पहले आईसीसी के एक टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जो आईसीसी की सामान्य मेजबानी प्रक्रिया, समयसीमा और ऑपरेशन जरूरतों के मुताबिक तय होगा.’ किक्रेट की वैश्विक संस्था ने माना कि यह कदम ‘मेजबान के तौर पर बांग्लादेश की काबिलियत में भरोसे को दिखाता है और देश में क्रिकेट के विकास के लिये अपने सदस्यों को मेजबानी के सार्थक मौके देने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.’
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी संजोग गुप्ता ने कहा, ‘आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप में बांग्लादेश का नहीं होना खेदजनक है लेकिन इससे प्रमुख क्रिकेट देश के रूप में बांग्लादेश के प्रति आईसीसी की स्थायी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आएगा.’ उन्होंने कहा, ‘हम बीसीबी समेत अपने सभी हितधारकों के साथ काम करने पर फोकस बनाये हुए हैं ताकि देश में खेल का समेकित विकास हो और उसके खिलाड़ियों को भविष्य में मौके मिलें.’
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
