add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 12 टीमों ने किया क्वालिफाई, बांग्लादेश का क्या हुआ ?

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से आगे बढ़कर सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल गई है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 19, 2026 11:18 AM IST

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की टीमें तय हो गई है. बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में पहुंचने वाली आठवीं टीम बनीं. सुपर-8 तय होते ही आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफाई करने वाली 12 टीमें घोषित कर दी है.

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने वाली टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल गई है. इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल है. इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है, ऐसे में को- होस्ट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम भी टूर्नामेंट का हिस्सा होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश को भी मिली जगह

बांग्लादेश की टीम ने भी टीम रैंकिंग के आधार पर टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश नौवें स्थान पर है. बांग्लादेश की टीम ने भारत-श्रीलंका की मेजबानी वाली टी-20 वर्ल्ड कप के बॉयकाट का फैसला लिया था, जिसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया था. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद बांग्लादेश ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है.

आखिरी तीन ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग स्पॉट ICC मेन्स T20I टीम रैंकिंग में अगली तीन सबसे ऊंची रैंक वाली टीमें लेंगी,जिसमें बांग्लादेश के अलावा आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल है. इन तीन टीमों की मौजूदा रैंकिंग पर असर डालने के लिए कोई इंटरनेशनल मैच तय नहीं है.

रीजनल क्वालिफिकेशन से तय होंगी आठ टीमें

20 टीमों के फील्ड में आखिरी आठ जगहें रीजनल क्वालिफिकेशन से तय होंगी, जिसमें अफ्रीका रीजन,यूरोप रीजन, अमेरिका रीजन, एशिया + ईस्ट एशिया-पैसिफिक (कंबाइंड) में सफल होने वाली टीमें होगी. रीजनल क्वालिफिकेशन के मुकाबले 2026-2027 में खेले जाएंगे.