- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 world cup babar azam wants shoaib malik in t20 squad but pcb selectors not agree 4899133
T20 World Cup 2021: Shoaib Malik को टीम में लाना चाहते हैं कप्तान Babar Azam, सिलेक्टर्स खिलाफ
बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए शोएब मलिक को टीम में शामिल करने की बात उठाई है लेकिन पीसीबी के चीफ सिलेक्टर्स इसके खिलाफ हैं.
Published On Aug 19, 2021, 03:02 PM IST
Last UpdatedAug 19, 2021, 03:02 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) की तारीखों के ऐलान के बाद सभी टीमें इस टूर्नामेंट में अपना दमखम झोंकने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं. यह वर्ल्ड कप यूएई में आयोजित होना है. ऐसे में पाकिस्तान के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होंगी. आईसीसी वर्ल्ड टी20 रैंकिंग (ICC T20I Rankings) में नंबर 4 टीम पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में जीत के दावेदारों में शुमार किया जा रहा है. कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) भी पाकिस्तानी थिंक टैंक के साथ मिलकर टीम की रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से खबर है कि बाबर आजम ने टीम के मिडल ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिहाज से अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) को टीम में लाना चाहते हैं लेकिन पीसीबी के सिलेक्टर्स को यह बात रास नहीं आ रही है. बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चयनकर्ताओं से अपनी बात कह दी है लेकिन पीसीबी के मुख्य सिलेक्टर वसीम खान (PCB Chief Selector Wasim Khan) बाबर की इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते. उन्होंने बाबर की इस बात को मानने में कोई रुचि नहीं दिखाई है.
शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार सितंबर 2020 में पाकिस्तान की ओर से अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेला था. 39 वर्षीय मलिक इन दिनों टी20 फॉर्मेट में बढ़िया लय में हैं. उन्होंने पीएसएल में भी रन बनाए हैं और हाल में केपीएल में भी रन बना रहे हैं. इसीलिए बाबर आजम को लगता है कि इस अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी को टीम में लाना मिडल ऑर्डर के लिए बेहतर हो सकता है.
हालांकि पीसीबी के मुख्य चीफ वसीम खान इस बात के पक्ष में नहीं दिख रहे कि इस पूर्व कप्तान को वर्ल्ड कप टीम में लाया जाए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शोएब मलिक को टीम में जगह मिलती है या नहीं.