add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: ... तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, सुपर 8 में भी नहीं पहुंच पाएगा

T20 World Cup Pakistan: पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भी नहीं पहुंच पाएगी. पाकिस्तानी टीम के सफर में बारिश एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 5, 2026 1:32 PM IST

पाकिस्तान के लिए यह बुरी खबर है. उसकी मुश्किलों में इजाफा होने वाला है. और यह भी हो सकता है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 तक न पहुंच पाए. अब ऐसा क्यों हो सकता है यह जान लेते हैं. असल में पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच में नहीं खेलेगा. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी गुरुवार को इस बात की पुष्टि की. यानी यहां तो पाकिस्तान की टीम दो अंक पूरे तौर पर गंवा देगी.

ग्रुप ए के इस मैच को पाकिस्तान अगर बायकॉट करता है तो भारत को दो अंक मिल जाएंगे लेकिन ग्रुप में पाकिस्तान की परेशानियों में इजाफा हो जाएगा. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा, नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए जैसी टीमें हैं. पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा. श्रीलंका इस टूर्नामेंट में भारत के साथ संयुक्त मेजबान है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई सहमति के बाद यह हल निकाला गया है कि दोनों टीमें एक-दूसरे के मुल्क में नहीं खेलेंगी. भले ही वह आईसीसी इवेंट ही क्यों न हो.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होना है. यह मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो पर खेला जाएगा. इसके बाद 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ उसकी भिड़ंत होगी. और फिर 15 तारीख के मैच का तो उसने बहिष्कार कर दिया है. फिर ग्रुप स्टेज पर उसका आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ 18 फरवरी को होना है और यह मैच भी सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा.

अब यहीं से पाकिस्तान की दिक्कत शुरू होती है. कोलंबो का मौसम बड़ा खेल कर सकता है. और ऐसे में पाकिस्तान की टीम को ऐसे मैचों में भी अंक गंवाने पड़ सकते हैं जहां उसे जीत की पूरी उम्मीद होगी. इसका असर पाकिस्तान की नेट रनरेट पर पड़ सकता है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच में बारिश की उम्मीद 90 फीसदी है.

हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के अमेरिका और भारत के खिलाफ मुकाबले में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. पर पाकिस्तान के दिक्कत यह है कि नामीबिया के खिलाफ होने वाले उसके आखिरी ग्रुप मैच में भी बारिश की 25 फीसदी उम्मीद है. पाकिस्तान की टीम ने अपना रुख साफ कर दिया कि वह भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेगा ऐसे में मौसम पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को और बड़ा झटका लग सकता है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/