- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 world cup set to be postponed australian team asked to prepare for england series report 4077369
नहीं होगा टी20 विश्व कप; इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलिया टीम
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को तीन टी20 और तीन वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।
Published On Jul 06, 2020, 07:48 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2020, 07:48 PM IST
ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आईसीसी टी20 विश्व कप को आधिकारिक तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है।
आईसीसी कोरोना वायरस महामारी की वजह से 18 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप को टाल सकता है। इससे बीसीसीआई के लिए अक्टूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तैयारी कर रही है।
ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक, ‘‘क्रिकेट विश्व कप (टी20) का इस सप्ताह आधिकारिक तौर पर स्थगित होना तय है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ (क्रिकेट की) वापसी की तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है।’’
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने का फैसला करता है, तो, ‘‘आदर्श परिदृश्य ये होगा कि वे इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद सीधे पश्चिम एशिया या एशिया में जहां भी इस टी20 लीग का आयोजन होगा, वहां जा सकते है।’’
अखबार ने कहा, ‘‘सितंबर को ध्यान में रखकर किए जाने वाले अभ्यास से ये बड़ा संकेत मिलता है कि एरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में इंग्लैंड का दौरा करेगी।’’
रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है लेकिन तेज गेंदबाज सितंबर में वापसी के मुताबिक अपनी कार्यक्षमता बढ़ा रहे है।