नीदरलैंडस को 106 रन पर समेट स्‍कॉटलैंड ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

टी-20 ट्राई सीरीज के तहत खेले गए मुकाबले में स्‍कॉटलैंड की ओर से 3 बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक जमाए।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 20, 2018, 06:48 PM IST

Published On Jun 20, 2018, 06:48 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2018, 06:48 PM IST

Richie berrington © Getty Images

ओपनर जॉर्ज मुंशी, रिची बेरिंग्‍टन और मैथ्‍यू क्रॉस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत स्‍कॉटलैंड ने नीदरलैंडस को 115 रन से हराकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-lashes-out-on-media-after-clearing-yo-yo-test-721379″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्‍कॉटलैंड की ओर से 222 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नीदरलैंडस की टीम 14 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से तीन बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। स्‍कॉटलैंड की ओर से स्पिनर हमजा ताहिर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। स्‍कॉटलैैंड की टी-20 में यह सबसे बड़ी जीत है।

टी-20 ट्राई सीरीज के अपने चौथे मैच में स्‍कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने मुंशी के 71, बेरिंग्‍टन के नाबाद 64 और क्रॉस के 50 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन बनाए। मुंशी ने 34 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्‍के लगाए जबकि बेरिंग्‍टन ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान 30 गेंदों पर 8 चौके 2 छक्‍के लगाए।

क्रॉस ने 42 गेंदों पर 2 चौके लगाए। जबकि मैक्‍लियोड चार रन पर नाबाद लौटे। उधर, नीदरलैंडस की ओर से विकेटकीपर स्‍कॉट एडवडर्स ने सबसे अधिक नाबाद 31 रन बनाए। ओपनर टोबियास विसे ने 17 जबकि टिम वान डेर गुग्‍टेन ने 13 रन का योगदान दिया।

स्‍कॉटलैंड की 4 मैचों में यह दूसरी जीत है

मौजूदा ट्राई सीरीज में स्‍कॉटलैंड की चार मैचों में यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने नीदरलैंड को ही 7 विकेट से हराया था। जबकि आयरलैंड के खिलाफ एक मुकाबले में उसे 6 विकेट से शिकस्‍त मिली थी वहीं दूसरा मैच टाई रहा था।

Editor's Pick