IND vs NZ- अभी टी20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, हार के बाद कोच का सीधा सा जवाब
IND vs NZ- अभी टी20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, हार के बाद कोच का सीधा सा जवाब
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेस्काते ने कहा है कि टीम इंडिया का ध्यान फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज पर है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 15, 2026 5:01 PM IST
Ryan-ten-doeschate
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की. और इसके बाद बुधवार, 14 जनवरी को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही अब सीरीज बराबर हो चुकी है. इस सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होनी है. और फिर वर्ल्ड कप. पर भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेस्काते इतनी दूर की नहीं सोच रहे हैं.
डेस्काते का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है और टीम का ध्यान फिलहाल सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज पर है. यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जाएगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत के दूसरा वनडे सात विकेट से हारने के बाद डोएशे कहा, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि आप विश्व कप पर इतना ध्यान दें कि आप सोचें कि इस हफ्ते के ये तीन मैच आएंगे और चले जाएंगे। इससे हम कुछ नहीं सीखते और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते.’
उन्होंने कहा, ‘रणनीति (के लिहाज से), मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता जिसे हमें (टी20) विश्व कप की तैयारी के मामले में टालना पड़ा हो. हम पूरी तरह से इस सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हर सीरीज अहम है. व्यक्तिगत रूप से इन खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है.’
डोएशे ने कहा, ‘विश्व कप अब भी काफी दूर है लेकिन यह सीरीज बेहतर प्रदर्शन करने और अच्छी आदतें डालने के बारे में है इसलिए हम दोनों का प्रबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं और टी20 विश्व कप के उत्साह को कुछ और दिन के लिए ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं.’ डोएशे ने उन खिलाड़ियों को ‘सुरक्षित’ रखने की जरूरत पर जोर दिया जो टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं.
उन्होंने कहा, ‘आप उन खिलाड़ियों को बचाना चाहते हैं जो टी20 विश्व कप में खेलने वाले हैं और हम इसके बारे में सोच रहे हैं.’ भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं. टी20 विश्व कप टीम में शामिल तिलक वर्मा, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.