गजब का संयोग.. बुमराह और शम्सी में इतनी समानता, आंकड़े जान हैरान हो जाएंगे आप

दक्षिण अफ्रीका के फिरकी गेंदबाज तबरेज शम्मी से जसप्रीत बुमराह के साथ टी20 इंटरनेशनल आंकड़े के गंजब के संयोग के बारे में बताया है.

Edited By : Saurav Kumar |Nov 17, 2024, 09:15 PM IST

Published On Nov 17, 2024, 09:15 PM IST

Last UpdatedNov 17, 2024, 09:15 PM IST

Image Credit: X

Tabraiz Shamsi And Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी पूरी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं. यहां बुमराह आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में लगे हुए हैं. इन्हीं तैयारियों के बीच दक्षिण अफ्रीका के फिरकी गेंदबाज तबरेज शम्सी ने कुछ ऐसे आंकड़ें बताए हैं जिसे जान हर कोई हैरत में पड़ गया.

दरअसल, तबरेज ने सोशल मीडिया पर टी20 इंटरनेशनल के अपने और बुमराह के आंकड़ों के बारे में बताया. खास बात यह रही है कि इसमें मैच से लेकर फेंकी गई गेंद और विकेट की संख्या सब एक समान है. शम्सी द्वारा बताए गए फैक्ट्स को जान हर कोई हैरान है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शम्सी ने शेयर किए खास आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका के फिरकी गेंदबाज तबरेज शम्सी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट इस गजब के संयोग वाले आंकड़े के बारे में बताया. दरअसल, भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में अबतक 70 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 1509 गेंद फेंकते हुए 89 विकेट अपने नाम किए हैं. बुमराह की तरह ही तबरेज के भी टी20 इंटरनेशनल के आंकड़े समान है. उन्होंने ने भी 70 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 1509 गेंद फेंकते हुए 89 विकेट अपने नाम किए हैं. शम्सी और बुमराह के इस संयोग को देख सोशल मीडिया पर फैंस हैरत में पड़ गए हैं.

भारत ने अफ्रीका में जीती टी20 सीरीज

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 4 मैचों की टी20 को 3-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत की ओर से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने 2-2 शतक लगाए. हालांकि शम्सी को इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला.

Editor's Pick