शोएब अख्तर के खिलाफ पीसीबी ने नहीं बल्कि इस शख्स ने दायर की है याचिका
पीसीबी प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि अख्तर को रिज्वी की शिकायत पर समन भेजा गया है
Published On Jun 05, 2020, 08:49 AM IST
Last UpdatedJun 05, 2020, 08:49 AM IST
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtra) के खिलाफ फेडरल जांच एजेंसी (एफआईए) की साइबर अपराध इकाई में उसने नहीं बल्कि उसके कानूनी सलाहकर तफज्जुल रिज्वी ने निजी हैसियत से शिकायत दर्ज कराई है।
अख्तर को शुक्रवार को लाहौर स्थित एफआईए कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अख्तर ने ट्वीट किया, ‘अभी मुझे एफआईए लाहौर से पूरी तरह अस्पष्ट, समझ से परे और गलत नोटिस मिला है। मैं अपने वकील सलमान नियाजी से सलाह मशविरा करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी करूंगा।’
महिला विश्व कप की तैयारी के लिए कम समय मिले तो भी हम तैयार हैं : लैनिंग
पीसीबी प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि अख्तर को रिज्वी की शिकायत पर समन भेजा गया है और बोर्ड का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘तफज्जुल रिज्वी ने निजी हैसियत से शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। बोर्ड ने एफआईए में इस तेज गेंदबाज के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।’
Elephant Tragedy: कोहली के बाद रोहित का फूटा गुस्सा, ‘हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं?’
रिज्वी ने एफआईए में शिकायत दर्ज की है कि अख्तर सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए उनके खिलाफ गलत आरोप लगा रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं।