तेजनारायण और ब्रैथवेट की जोड़ी ने किया बड़ा कारनामा, टेस्ट के 145 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रैथवेट और तेजनरायण चंद्रपॉल ने इस टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान ब्रैथवेट ने 182 और चंद्रपॉल ने 207 रनों की शानदार पारी खेली।

Edited By : Vanson Soral |Feb 08, 2023, 10:43 PM IST

Published On Feb 08, 2023, 10:43 PM IST

Last UpdatedFeb 08, 2023, 10:43 PM IST

Twitter

जिम्ब्बावे और वेस्टइंडीज के बीच बुलावायो में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटा। इस मैच का भले ही कोई नतीजा नहीं निकला लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो आज से पहले 145 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था।

दरअसल, वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रैथवेट और तेजनरायण चंद्रपॉल ने इस टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान ब्रैथवेट ने 182 और चंद्रपॉल ने 207 रनों की शानदार पारी खेली जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 447/6 रन के स्कोर पर घोषित की। दूसरी पारी में भले ही ब्रैथवेट और चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके लेकिन इस सलामी जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में, यह पहली बार हुआ है कि जब दो बल्लेबाजों (क्रेग ब्रैथवेट और तेजनरायण चंद्रपॉल) ने एक ही मैच में सभी 5 दिन बल्लेबाजी की है। इससे पहले ये कारनामा टेस्ट में कभी नहीं हुआ था।

तेजनारायण और ब्रैथवेट ने बुलावायो टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया था। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 336 रनों की साझेदारी हुई थी। यही नहीं, टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए वेस्टइंडीज की ओर से ये 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी है।

 

Editor's Pick